1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं Bigboss कंटेस्टेंट Abdu Rozik, ये मुश्किल दिन याद कर हुए भावुक

दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं Bigboss कंटेस्टेंट Abdu Rozik, ये मुश्किल दिन याद कर हुए भावुक

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 04, 2022 10:32 am IST,  Updated : Oct 04, 2022 10:32 am IST

Abdu Rozik: इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में अब्दु रोजिक शामिल हुए हैं। दुनिया के सबसे छोटे पेशेवर गायक और मुक्केबाज अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में खुद को छोटा भाई कहते हैं।

Abdu Rozik insyagram- India TV Hindi
Abdu Rozik Image Source : ABDU ROZIK

Highlights

  • इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में अब्दु रोजिक शामिल हुए हैं।
  • अब्दु रोजिक के लिए इतना लंबा सफर तय करना आसान नहीं था।

Abdu Rozik: 1 अक्टूबर से बिग बॉस ऑन एयर हुआ है। बता दें इस शो को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस सीजन में भी एक से एक कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इस सीजन में कंटेस्टेंट के रूप में अब्दु रोजिक भी आए हैं। दुनिया के सबसे छोटे पेशेवर गायक और मुक्केबाज अब्दु रोजिक बिग बॉस के घर में खुद को छोटा भाई कहते हैं। बता दें अब्दु रोजिक एक ताजिक गायक, ब्लॉगर, संगीतकार और बॉक्सर हैं। 

उन्हें ताजिक रैप सॉन्ग, Ohi Dili Zor के लिए जाना जाता है। अब्दु को बिग बॉस से बहुत प्यार मिला रहा है। अब्दु रोजिक के लिए इतना लंबा सफर तय करना आसान नहीं था। उन्हें उनकी हाइट के लिए काफी ट्रोल किया जाता है। शो में अपने संघर्ष के दिनों को याद कर अब्दु रोजिक भावुक हो गए हैं। जानकारी के अनुसार अब्दु रोजिक की ग्रोथ हार्मोन की कमी और रिकेट्स की वजह से नहीं बढ़ पाई, यानी 5 साल की उम्र के बाद अब्दु रोजिक बढ़ना बंद कर दिया और उनके हार्मोन का विकास रुक गया था।

Richa Chadha Ali Fazal Wedding: 'अली' के रंग में रंगी Richa Chadha, संगीत में साथ लगाए ठुमके

क्लॉसमेट्स ने की पिटाई

शो में अपने संघर्ष के दिनों को याद कर अब्दु रोजिक भावुक हो गए थे। अब्दु रोजिक का कहना है कि जब वह बच्चे थे तो उन्हें उनके साइज को लेकर तंग किया जाता था। जिस कारण उन्हें सिर्फ 3 साल तक ही शिक्षा मिली। शिक्षकों ने अब्दु रोजिक को स्टेशनरी और किताबें नहीं दीं क्योंकि उन्हें लगा कि उसे कुछ भी पढ़ाना समय की बर्बादी होगी। स्कूल से घर जाते समय उसके क्लॉसमेट्स उन्हें पीटते थे। 

Taarak Mehta के 'नट्टू काका' की ये थी आखिरी इच्छा, इस दिन हुआ निधन

Entertainment Top 5 News Today: Big boss 16 में आपस में भिड़े ये दो कंटेस्टेंट, पढ़िए बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

भगवान की दुर्भाग्यपूर्ण संतान

अब्दु को उनके भाविष्य को लेकर काफी चिंता थी क्योंकि उनके परिवार में सिर्फ वह ही एक कमाने वाले शख्स थे। वहीं अब्दु रोजिक का कहना है कि उन्हें जो बीमारी है, उसका कोई इलाज भी नहीं है। स्कूली शिक्षा ना मिलने के बाद पढ़ने या लिखने में असमर्थ अब्दु रोजिक ने घर में अपनी धुनों को गुनगुनाना शुरू कर दिया। निगेटिविटी रोकने के लिए उन्होंने गाना लिखना शुरू किया और घर में स्कूल की तरह पढ़ने लगे। उन्होंने बताया लोगों ने हमेशा उन्हें भगवान की दुर्भाग्यपूर्ण संतान के रूप में बुरा-भला कहा है। लोगों ने कहा कि भगवान ने उन्हें गलती से पैदा किया है। बचपन में उनका विकलांगता के लिए मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन अब देखो मैं आज कहां पहुंच गया हूं।"

Bigg Boss 16: ‘इमली’ फेम सुंबुल तौकीर ने शो में आने के लिए ली मोटी रकम, जानिए कितनी है फीस

बॉक्सिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवाद

पिछले दो सालों में अब्दु रोजिक ए.आर. रहमान, रेडोन, फ्रेंच मोंटाना और विल आई एएम के साथ परफॉर्म कर चुके हैं। अब्दू तब सबसे ज्यादा चर्चाओं में आए थे, जब मॉस्को में अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ एक बॉक्सिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवाद में फंस गए थे, इस वीडियो को 400 मिलियन से अधिक बार देखा गया था।

Munawar Faruqui ने रातों-रात छोड़ा सोशल मीडिया, इमोशनल होते हुए फैंस से कहा- 'अपना ख्याल रखना'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन