इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन का 5 मई, सोमवार को अहमदाबाद के पास 3:40 बजे एक कार दुर्घटना के शिकार हो गए जब वे एक कार्यक्रम के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जा रहे थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में पवनदीप को कई गंभीर चोटें आई हैं। 6 मई को उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर गायक के स्वास्थ्य के बारे में उनके प्रशंसकों को अपडेट दिया। अब, फिर से टीम ने एक अपडेट साझा किया, जिसके अनुसार सिंगर पवनदीप की सेहत में सुधार हो रहा है। वो अब अभी भी ICU में हैं। वहीं पवनदीप राजन की अस्पताल से पहली तस्वीर सामने आई है जो वायरल हो रही है।
पवनदीप राजन की हादसे के बाद पहली फोटो
इंडियन आइडल 12 में अपनी सुरीली आवाज से सबको अपना दीवाने वाले पवनदीप राजन के करीबी दोस्त गोविंद दिगारी ने अस्पताल से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में पवनदीप सर्जरी के बाद बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके दोस्त आस-पास खड़े है। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस को बड़ी राहत मिली। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आप सभी के आशीर्वाद से पवन अब काफी ठीक है।'

पवनदीप राजन का अब कैसा है हाल?
पवनदीप राजन की इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी टीम ने एक बयान जारी किया, जिसमें उनके प्रशंसकों को उनकी कई सर्जरी के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। बयान में लिखा था, 'सभी को नमस्कार, पवन की कल 3 और सर्जरी हुई हैं। सुबह-सुबह उन्हें ओटी में ले जाया गया और 8 घंटे के लंबे इलाज के बाद, उनके सभी बचे हुए फ्रैक्चर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। हालांकि, वह अभी भी आईसीयू में निगरानी में हैं और कुछ और दिनों तक वहीं रहेंगे।' बयान में, इंडियन आइडल 12 विजेता की टीम ने उनके प्रशंसकों को उनकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। टीम ने लिखा, 'जैसा कि डॉक्टर ने सही कहा, अब उपचार और ठीक होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, आइए हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। एक बार फिर, सभी को सभी आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।'