1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rahul Disha Troll: राहुल वैद्य-दिशा परमार ने गणपति विजर्सन में कर दी बड़ी भूल, लोगों ने लगाई फटकार

Rahul Disha Troll: राहुल वैद्य-दिशा परमार ने गणपति विजर्सन में कर दी बड़ी भूल, लोगों ने लगाई फटकार

 Published : Sep 05, 2022 02:18 pm IST,  Updated : Sep 05, 2022 02:36 pm IST

Rahul Vaidya and Disha Parmar Troll: राहुल वैद्य और उनकी एक्ट्रेस पत्नी दिशा परमार की एक गलती यूजर्स को नाराज कर रही है। दोनों अब खूब ट्रोल हो रहे हैं।

Rahul Vaidya-Disha Parmar- India TV Hindi
Rahul Vaidya-Disha Parmar Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • गणपति विजर्सन में राहुल से हुई गलती
  • अब लोगों ने लगा दी जमकर क्लास

Rahul Vaidya and Disha Parmar Troll: जाने माने सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और उनकी पत्नी व टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। कपल ने बीती शाम गणपति विजर्सन किया। लेकिन इस दौरान दोनों ने ऐसी गलती कर दी कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, राहुल और दिशा ने बिना चप्पल उतारे ही गणपति बप्पा की मूर्ति को हाथ में ले रखा था। ये बात लोगों को पसंद नहीं आई और इनकी तस्वीरें लोगों को गुस्सा दिला रही हैं। 

राहुल ने नहीं उतारीं चप्पल 

इन तस्वीरों में राहुल वैद्य कुर्ता पहने हुए और दिशा परमार साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों पूजा में शामिल हुए। लेकिन गणपति विसर्जन को जाते समय राहुल वैद्य बप्पा को हाथ में लिए हैं और वह जल्दीबाजी में या भूल से अपनी चप्पल उतारना भूल गए हैं।  राहुल वैद्य और दिशा परमार की इस दौरान की काफी सारी तस्वीरें सामने आईं हैं। इस सभी तस्वीरों में लोगों का चप्पल पर ध्यान जा रहा है। 

Rahul Vaidya-Disha Parmar
Image Source : INSTAGRAMRahul Vaidya-Disha Parmar

Deepesh Bhan Death: दीपेश भान की मौत के बाद भी सौम्या टंडन ने निभाई दोस्ती, महीनेभर में चुक गया लाखों का कर्जा

लोगों ने कहा- ये रियलिटी शो नहीं है

राहुल दिशा से नाराज नेटिजंस यहां लिखा है कि यह कोई रियलिटी शो नहीं बल्कि भगवान की पूजा है यहां तो सेलेब्रिटी वाला नखरा छोड़ देना चाहिए। एक ने लिखा है, 'TRP चाहिए है और कुछ नहीं, गणपति बप्पा से इन्हें लेना देना नहीं है।' वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'इतनी भी क्या जल्दी थी, चप्पल तो उतार लेते।' इसके साथ ही और भी कई यूजर्स राहुल की खूब आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं। 

Kamaal R Khan Arrest: केआरके ने की फिटनेस ट्रेनर से छेड़छाड़, वर्सोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन