1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. राखी सावंत ने बनाया नया बॉयफ्रेंड, जानिए कौन है वो जिसने रिश्ता शुरू होते ही गिफ्ट कर दी BMW

राखी सावंत ने बनाया नया बॉयफ्रेंड, जानिए कौन है वो जिसने रिश्ता शुरू होते ही गिफ्ट कर दी BMW

 Published : May 16, 2022 08:07 pm IST,  Updated : May 16, 2022 08:07 pm IST

राखी सावंत अपने नए ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस ने बताया की है कि वह आदिल खान दुरार्नी को डेट कर रही हैं।

Rakhi Sawant new boyfriend adil khan- India TV Hindi
Rakhi Sawant new boyfriend adil khan Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। 'बिग बॉस 15' में वह अपने पति रितेश सिंह को सामने लेकर आई थी। लेकिन शो के बाद वह अलग हो गए। जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर की। अब, राखी सावंत अपने नए ब्वॉयफ्रेंड को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस ने बताया की है कि वह आदिल खान दुरार्नी को डेट कर रही हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आदिल के साथ एक वीडियो शेयर की। हाल ही में राखी को बीएमडब्ल्यू चलाते हुए देखा गया था। बताया जा रहा है कि यह लग्जरी गाड़ी उन्हें उनकी ब्वॉयफ्रेंड यानी आदिल खान ने गिफ्ट में दी है।

राखी सावंत ने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शैली लाथर राज भाई और आदिल को इतना बड़ा सरप्राइज देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरे लिए यह गिफ्ट बेहद मायने रखता है। भगवान आपका भला करे।

हाल ही में राखी ने एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की और वहां उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल कर मीडिया को दिखाया। उन्होंने कहा, मेरी प्यारी आदिल से मिलो। क्या आप चाहते हैं कि हम दोनो की जोड़ी बिग बॉस में जाएं, वह मेरा ब्वॉयफ्रेंड हैं।

इनपुट-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - 

Mohanlal को पेशी के लिए ED ने भेजा समन, एंटीक पीस डीलिंग का है मामला

मशहूर पॉप स्टार Britney Spears का हुआ मिसकैरेज, 12 साल छोटे पार्टनर के साथ बीते महीने किया था प्रेग्नेंसी अनाउंस

Andrew Symonds Death: बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक, एंड्रयू साइमंड्स के निधन पर नम हुई सभी की आंखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन