1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant को मिली ट्रक से कुचलवाने की धमकी! एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो कहा- मां मैं अकेली हूं

Rakhi Sawant को मिली ट्रक से कुचलवाने की धमकी! एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो कहा- मां मैं अकेली हूं

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Feb 09, 2023 03:11 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 03:12 pm IST

Rakhi Sawant के पति आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी बीच राखी ने एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बोल रही है कि मैं अकेली हूं।

twitter- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : TWITTER

'बिग बॉस' फेम राखी सावंत के ये साल किसी पनौती से कम नहीं है। उनकी जिंदगी में कुछ भी सही नहीं हो रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस के सिर से मां का हाथ हट गया है, जिसके बाद राखी बहुत अकेली हो गई है। साथ ही अंदर ही अंदर पूरी टूट गई है। उनके पति आदिल खान ने भी उन्हें धोखा दिया है, जिसके बाद आदिल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। राखी के भाई ने बड़ा खुलासा किया है आदिल पहले से ही शादीशुदा है। इसी बीच राखी ने हाल ही में एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया है। 

Bigg Boss16: Shalin Bhanot बनेंगे विजेता या पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर होंगे OUT, देखिए जर्नी वीडियो

राखी ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि आदिल खान दुर्रानी उनके साथ मारपीट करता है। साथ ही वह उनके पैसे और जूलरी भी अपने साथ लेकर चले गया है। खबरों के अनुसार राखी सावंत को आदिल धमकी देता था कि अगर वह उसके खिलाफ गईं तो ट्रक से कुचलवा देगा। साथ ही आदिल राखी को उन्हें हीरो बनवाने के लिए ब्लैकमेल करता था। हाल ही में राखी के भाई ने एक वीडियो शेयर कर बताया आदिल पहले से शादीशुदा हैं और वह राखी के अलावा कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका हैं। साथ ही आदिल के ऊपर पैसे और गाड़ी चोरी करने जैसे मामले भी दर्ज हैं। राखी के पास 3-4 लड़कियों के फोन आए, उन्होंने राखी को बताया। 

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी को हमेशा के लिए मिला वीनू? तस्वीरें शेयर कर जाहिर की खुशी

इससे पहले राखी के एक्स पति रितेश ने एक वीडियो शेयर कर कहा राखी ने उन्हें कॉल करके तीन महीने पहले आदिल के बारे में बताया था। साथ ही वह वीडियो में बोल रहे हैं कि राखी के आंखों में सच्चाई दिख रही है, लेकिन इसका फैसला कोर्ट को करना है। राखी झूठ नहीं बोल रही हैं। बता दें राखी सावंत ने एनआरआई बिजनेसमैन रितेश संग साल 2019 में शादी की थी। रितेश और राखी की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन