1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Rakhi Sawant ने आदिल खान के साथ बेडरूम से शेयर किया वीडियो, KISS करते देख भड़के यूजर्स

Rakhi Sawant ने आदिल खान के साथ बेडरूम से शेयर किया वीडियो, KISS करते देख भड़के यूजर्स

 Published : Jan 16, 2023 02:28 pm IST,  Updated : Jan 16, 2023 02:28 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आदिल के साथ रोमांटिक नजर आ रही हैं।

Rakhi Sawant instagram- India TV Hindi
Rakhi Sawant Image Source : RAKHI SAWANT INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को यूं ही ड्रामा क्वीन नहीं कहा जाता है। फैंस उनकी एक्टिंग देखने के बाद खुद की हंसी रोक नहीं पाते हैं। हाल ही में राखी सावंत ने अपने निकाहनामा और कोर्ट मैरिज की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि, उन्होंने पिछले साल बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ शादी कर ली है। राखी का कहना है कि, उन्होंने कानूनी तरीके से शादी की। सारे कागजात है, लेकिन आदिल इस शादी को मनाने के लिए तैयार नहीं हैं। राखी हाल ही में अपनी आपबीती बताती नजर आईं थी। इस बीच राखी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह आदिल के साथ रोमांटिक नजर आ रही हैं।

Urvashi Rautela ने सबके सामने छुए इस शख्स के पैर, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कमेंट पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि राखी के तरफ आदिल पर आरोप पर आरोप लग रही हैं वही दूसरी तरफ आदिल के साथ रोमांटिक नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कपल गाल में किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। बता दें ये वीडियो बेडरूम में बनाया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राखी ने लिखा है -मेरे पति माई लव आदिल।

Anupamaa Spoiler Alert 16 January: परितोष की अक्ल नहीं आई ठिकाने, अपने ही घर में की चोरी

इससे पहले राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें राखी सावंत ऑरेंज रंग का हिजाब पहने नजर आ रही हैं। साथ ही वह अपने पति आदिल के साथ मस्ती करती हुई भी दिख रही हैं। निकाह करने के बाद राखी ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है, लेकिन इन सभी के बीच आदिल खान की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन