1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'रामायण' के इन 2 स्टार्स की हुई थी दर्दनाक मौत, एक की बेरहमी से हुई हत्या, दूसरे की मिली लाश

'रामायण' के इन 2 स्टार्स की हुई थी दर्दनाक मौत, एक की बेरहमी से हुई हत्या, दूसरे की मिली लाश

 Published : Jul 05, 2025 07:04 am IST,  Updated : Jul 05, 2025 07:04 am IST

रामानंद सागर की 'रामायण' के कई एक्टर इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इसमें से कुछ को बहुत ही दर्दनाक मौत मिली थी। इनमें बाली और सुग्रीव से लेकर सीता की मां सुनयना तक का नाम शामिल हैं।

ramanand sagar ramayan- India TV Hindi
'रामायण' के इन 2 किरदार की हुई थी दर्दनाक मौत Image Source : INSTAGRAM

रामानंद सागर के हिट टीवी शो 'रामायण' की कास्ट आज तक कोई भूल नहीं पाया है। इसे टेलिकास्ट हुए 38 साल बीत चुके हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी ने 'रामायण' देखी और उसके हर कलाकार और किरदार पर जमकर प्यार लुटाया। 80-90 के दशक में दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा 'रामायण' देखा जाता था। उस वक्त सभी लोग अपना काम जल्दी खत्म कर इसे देखने के लिए तैयार रहते थे। आज भी भारत में इस टीवी शो का चार्म लोगों के बीच कायम है। दर्शकों के बीच 'रामायण' देखने का क्रेज कभी कम नहीं होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉकडाउन में जब इसे दोबारा टेलिकास्ट किया गया तो यह भारत में सबसे देखा जाने वाला शो बन गया था। लोग इस सीरियल को देख इसके कलाकारों को सर्च करने लगे। लेकिन, अब इसके कुछ कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।

श्याम सुंदर कलानी की रहस्यमय मौत

'रामायण' में बाली और सुग्रीव का किरदार श्याम सुंदर कलानी ने निभाया था जो आज भी लोगों के बीच अपने बेहतरीन और दमदार अभिनय के लिए मशहूर थे। इनकी मौत की खबर तब सामने आई जब 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने ट्विटर पर एक्टर श्याम सुंदर को श्रद्धांजलि दी थी। हैरान करने वाली बात यह थी कि इनकी बेहद दुखद मौत हुई थी और निधन के 10 दिन बाद इस खबर का पता चला था। श्याम सुंदर कलानी का निधन 29 मार्च 2020 को हो गया था। श्याम सुंदर कलानी पेशे से पहलवान थे। उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया। वे विनोद खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन संग दिखाई दिए थे।

रामायण की उर्मिला भट्ट की हुई थी हत्या

अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया स्टारर 'रामायण' में माता सीता का रोल निभाकर मशहूर हुई उर्मिला भट्ट की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। रामानंद सागर की 'रामायण' में उर्मिला भट्ट ने सीता की मां महारानी सुनैना का रोल निभाया था। 22 फरवरी 1997 के दिन जब वो घर पर अकेली थी तब इस घटना को अंजाम दिया गया था। पहले उर्मिला को रस्सी से बांधा गया और फिर उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। बड़ोदा पुलिस को एक्ट्रेस की हत्या का सच उनके दामाद विक्रम पारीख ने बताया था जब वे 23 फरवरी को उनसे मिलने घर गए थे।

नहीं रहे रामायण के ये मशहूर कलाकार

'रामायण' के अब कई कलाकार इस दुनिया में नहीं है। श्याम सुंदर कलानी और उर्मिला भट्ट के अलावा दारा सिंह, मुकेश रावल, मूलराज रजदा, नलिन दवे, ललिता पवार, विजय अरोड़ा और जयश्री गडकर की भी मौत हो चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन