1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस शो का हर किरदार 38 साल से दर्शकों के दिलो-दिमाग में इतनी गहराई से बसा हुआ है कि जैसे ही उन पात्रों का नाम लिया जाता है, लोगों के सामने उनके कलाकारों का चेहरा खुद-ब-खुद आ जाता है। राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के अलावा रामायण में एक किरदार ऐसा था, जिसकी नाक लक्ष्मण ने काट दी। आज हम बात कर रहे हैं 2008 की 'रामायण' में शूर्पणखा बनी फाल्गुनी रजनी कीं, जो आज भी अपने दमदार काम के लिए जानी जाती हैं। फाल्गुनी रजनी एक्ट्रेस नहीं, बल्कि वकील बनाना चाहती थीं।
'रामायण' की शूर्पणखा का बदला लुक
'रामायण' एक्ट्रेस फाल्गुनी रजनी को दर्शक रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर की बनाई इस मशहूर पौराणिक सीरीज में रावण की बहन शूर्पणखा के रोल के लिए याद करते हैं। इस शो में उनकी दमदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया, लेकिन उनकी आवाज ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी और वह शो के यादगार किरदारों में से एक बन गईं। वनवास के दौरान जब प्रभु राम, लक्ष्मण और माता सीता एक जंगल में कुटिया बनाकर रह रहे थे तब वहां शूर्पणखा आई। उसने अपना रूप बदलकर पहले राम और फिर लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन दोनों ने उसे मना कर दिया। ऐसे में गुस्सा होकर उनसे सीता मां को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्मण माता सीता की रक्षा के लिए उसकी नाक काट देते है। 18 साल बाद उनका लुक पुरी तरह बदल चुका है।

टीवी की शूर्पणखा गुलफाम कली बन हुई मशहूर
'रामायण' में शूर्पणखा के अलावा फाल्गुनी रजनी ने कई टीवी शोज में भी काम किया है। फाल्गुनी रजनी एक इंडियन एक्ट्रेस हैं जो हिंदी और मराठी भाषा की फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी अपने काम के लिए जानी जाती हैं। वह हिट हिंदी टेलीविजन शो 'भाभीजी घर पे हैं' में गुलफाम कली का रोल करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों में भी काम किया है।
शूर्पणखा कहां और क्या करती हैं?
फाल्गुनी रजनी, जो हिट सिटकॉम 'भाबीजी घर पर हैं' में मशहूर किरदार गुलफाम कली के लिए जानी जाती हैं। अभी भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
ये भी पढे़ं-
155 मिनट की फिल्म का क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें, नहीं भूल पाएंगे कहानी, सस्पेंस से है भरपूर
शादीशुदा हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश? अभिषेक कुमार के बयान से मची हलचल