1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्टिंग छोड़ बना सिंगर! टीवी एक्टर का वीडियो देख फैंस हुए सरप्राइज, बांधे रोहित पुरोहित की तारीफों के पुल

एक्टिंग छोड़ बना सिंगर! टीवी एक्टर का वीडियो देख फैंस हुए सरप्राइज, बांधे रोहित पुरोहित की तारीफों के पुल

 Published : Jan 25, 2025 11:03 pm IST,  Updated : Jan 25, 2025 11:03 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान की भूमिका निभा रहे टीवी एक्टर रोहित पुरोहित का एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो सामने आया है। ये इंस्टा रील इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से लोग एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Rohit Purohit- India TV Hindi
रोहित पुरोहित बने सिंगर Image Source : INSTAGRAM

रोहित पुरोहित किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सबसे लोकप्रिय टेलीविजन एक्टर में से एक रोहित इन दिनों अपने धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। अरमान की भूमिका निभा रहे रोहित पुरोहित राजन शाही के नंबर 1 टीवी शो के स्टार बन खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। टीवी एक्टर सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट शेयर करते रहते हैं। इसी बीच रोहित पुरोहित ने अपना एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका हिडन टैलेंट देख फैंस सरप्राइज हो गए। इस वायरल वीडियो में आप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान को गाना गाते देख सकते हैं।

एक्टर का टैलेंट देख फैंस हुए सरप्राइज

रोहित पुरोहित उर्फ ​​सबके फेवरेट अरमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वे एक क्लासिक ट्रैक गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। एक्टर ने अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी की फिल्म 'मंजिल' का रिमझिम गिरे सावन गा कर सभी का दिल जीत लिया। हिंदी सिनेमा का ये हिट गाना दिग्गज किशोर कुमार का है। रोहित पुरोहित ने वीडियो को कैप्शन के साथ अपलोड किया, 'लीजिए ये पेशकश दिल से की गई है। रिमझिम गिरे सावन मेरे सबसे पसंदीदा गानों में से एक है।' टीवी एक्टर रोहित पुरोहित की यह सिंगिंग क्लिप प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही है।

रोहित पुरोहित का वीडियो यहां देखें:

रोहित पुरोहित बने सोशल मीडिया सेंसेशन

इस वीडियो से इतना तो साबित हो गया है कि रोहित पुरोहित एक अच्छे सिंगर भी हैं। वीडियो के वायरल होते ही उनके फैंस कमेंट बॉक्स में उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या आप अरमान का रोल छोड़ सिंगर बन गए', दूसरे ने लिखा, 'एक्टिंग छोड़ सिंगर भी बन सकते हैं' वहीं एक और ने लिखा, 'रोहित पुरोहित जी आप तो एक्टिंग के साथ-साथ अच्छा गाना भी गाते हैं।' बता दें कि शूटिंग सेट पर उन्होंने यह गाना अपनी वैनिटी में रिकॉर्ड किया है। काम की बात करें तो रोहित पुरोहित की बात करें तो, वह अभी इन दिनों राजन शाही के टये रिश्ता क्या कहलाता हैट में अरमान पोद्दार की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनके साथ लीड रोल में समृद्धि शुक्ला भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन