1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सतीश शाह की चिता के सामने 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के कलाकारों ने क्यों गाया गाना? देवेन भोजानी ने किया खुलासा

सतीश शाह की चिता के सामने 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के कलाकारों ने क्यों गाया गाना? देवेन भोजानी ने किया खुलासा

 Published : Oct 27, 2025 03:09 pm IST,  Updated : Oct 27, 2025 03:09 pm IST

सतीश शाह का निधन 25 अक्टूबर को हुआ था, जिसके बाद से उनके अंतिम संस्कार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साराभाई वर्सेज साराभाई की टीम शो का टाइटल ट्रैक गाते नजर आ रहे हैं। अब इसके पीछे की वजह भी सामने आ चुकी है।

satish shah pyre- India TV Hindi
सतीश शाह की विदाई में दोस्तों ने गाया साराभाई टाइटल सॉन्ग Image Source : INSTAGRAM/@DEVENBHOJANI.OFFICIAL

सतीश शाह का 25 अक्टूबर को मुंबई में 74 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद से हर तरफ सिर्फ उन्हीं के बारे में चर्चा हो रही है। उनका अंतिम संस्कार बांद्रा स्थित एक श्मशान घाट पर हुआ। इस दौरान उनके परिवार के अलावा फिल्मी जगत के दोस्त और को-स्टार भी मौजूद थे। सतीश शाह का अंतिम संस्कार का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साराभाई वर्सेस साराभाई के कलाकार अंतिम संस्कार के दौरान शो का थीम गीत गाते हुए नजर आ रहे थे। अब देवेन भोजानी ने बताया कि वे सब सतीश शाह की चिता के सामने गाना क्यों गा रहे थे।

सतीश शाह की चिता के पास कलाकारों ने क्यों गाया गाना

वायरल वीडियो में शो की कास्ट ने सतीश शाह की चिता के पास 'साराभाई वर्सेस साराभाई' का टाइटल गाना क्यों गाया था। इसका खुलासा कर दिया है। एक्टर देवेन भोजानी ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'यह भले ही पागलपन भरा, डार्क, अजीब लगे, कुछ भी हो लेकिन हम साथ में हमेशा यही गाते हैं और आज भी कोई एक्सेप्शन नहीं था। ऐसा लगा जैसे इंदु ने खुद जिद करके हमें शामिल कर लिया हो। RIP सतीश शाह जी, मुझे #SarabhaiVsSarabhai में आपको डायरेक्ट करने का सौभाग्य मिला। आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

इंदु साराभाई को आखिरी अलविदा

सुमित राघवन ने भी ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा और इंदु साराभाई को आखिरी अलविदा... हमें आपकी याद आएगी, पापा... आपसे ढेर सारा प्यार। सोशल मीडिया पर कई इमोशनल वीडियो वायरल हो रहे है जो सतीश शाह की अंतिम विदाई के हैं।

सतीश शाह का हिट करियर

सतीश शाह ने 1978 में अरविंद देसाई की 'अजीब दास्तान' से करियर की शुरुआत की थी। 1983 में आई फिल्म 'जाने भी दो यारो' से सतीश शाह को पहचान मिली। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी शोज में भी काम किया है। उन्होंने 1984 के सिटकॉम 'ये जो है जिंदगी' से नेम-फेम कमाया। बाद में उन्होंने 'साराभाई वर्सेस साराभाई' से लोगों का दिल जीत लिया।

ये भी पढे़ं-

31 अक्टूबर को इन दो फिल्मों के बीच होगा क्लैश, दांव पर करोड़ों, कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग?

'पवित्र रिश्ता' फेम प्रार्थना बेहेरे के पिता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, बोली- मर के भी...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन