1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'महाभारत' फेम शहीर शेख के घर फिर गूंजी किलकारी, रुचिका कपूर ने बेटी की फोटो शेयर कर बताया नाम

'महाभारत' फेम शहीर शेख के घर फिर गूंजी किलकारी, रुचिका कपूर ने बेटी की फोटो शेयर कर बताया नाम

 Published : Jan 01, 2024 10:55 am IST,  Updated : Jan 01, 2024 11:08 am IST

टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल शहीर शेख और उनकी रुचिका कपूर एक बार फिर एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। रुचिका ने अपनी दूसरी बेटी की फोटो शेयर कर नाम बताया है।

Shaheer Sheikh, Ruchikaa Kapoor - India TV Hindi
शहीर शेख-रुचिका कपूर के घर फिर गूंजी किलकारी Image Source : INSTAGRAM

टीवी के मशहूर एक्टर शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने अपने फैंस और चाहने वाले को गुड न्यूज दी है। साल 2024 की शुरुआत होते ही 'महाभारत' फेम शहीर शेख उर्फ अर्जुन के घर में नन्ही परी ने जन्म लिया है। कपल शहीर शेख-रुचिका कपूर एक बार फिर एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। शहीर शेख और रुचिका दूसरे बार पेरेंट्स बन गए हैं। रुचिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बड़ी बेटी के साथ अपनी दूसरी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है। रुचिका कपूर ने अपनी दूसरी बेटी के नाम का खुलासा भी किया है।

शहीर शेख-रुचिका कपूर की दूसरी बेटी का नाम

रुचिका कपूर ने अपनी दोनों बेटी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बड़ी बहन होने की सबसे अच्छी बात यह है कि आप किसी भी चिज की तुलना नहीं कर सकती है। जैसे राम और लक्ष्मण के प्यार की तुलना नहीं की जा सकती है। शहीर शेख-रुचिका कपूर की पहली बेटी का नाम अनाया और दूसरी बेटी का नाम कुदरत है। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। 

यहां देखें फोटो-

शहीर शेख-रुचिका कपूर फिर बने पेरेंट्स

तस्वीर शेयर होने के तुरंत बाद प्रशंसकों और दोस्तों ने दूसरी बेटी के जन्म की खुशखबरी मिलने के बाद अपना प्यार कमेंट कर जाहिर कर रहे हैं। जहां कमेंट बॉक्स में अर्जित तनेजा ने लाल दिल और बुरी नजर वाला इमोजी डाला, वहीं शोभित अत्तारी ने भी बधाई दी, कुदरत का स्वागत है।' सोशल मीडिया पर शहीर शेख-रुचिका कपूर की दूसरी बेटी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है। 

शहीर शेख-रुचिका कपूर के बारे में

शहीर शेख-रुचिका कपूर ने अक्टूबर 2020 में शादी की। इस जोड़े ने सितंबर 2021 में अपने पहली बेटी का स्वागत किया। शहीर शेख और रुचिका अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं। रुचिका और शहीर की फोटो में उनकी बड़ी बेटी अनाया नजर तो आती है, लेकिन उनका चेहरा किसी न किसी तरह साफ नजर नहीं आता। 

ये भी पढ़ें:

एक्टिंग स्कूल से विक्की कौशल का पुराना वीडियो हुआ वायरल, एक्टर का ये लुक देख नहीं होगा विश्वास

रुबीना दिलैक से लेकर पंखुड़ी अवस्थी तक, टीवी स्टार्स ने शेयर किए साल 2023 के बेहतरीन पल

Bigg Boss 17 के इन मोमेंट्स और बातों पर हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन