1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने गाया ‘इश्क तेरा ले डूबा’, फैंस को आयी सिद्धार्थ शुक्ला की याद

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने गाया ‘इश्क तेरा ले डूबा’, फैंस को आयी सिद्धार्थ शुक्ला की याद

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 10, 2022 06:42 pm IST,  Updated : Sep 10, 2022 06:44 pm IST

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने हाल ही में एक बहुत प्यारा गाना गाया है। जिसे सुनकर उनके फैन कह रहे हैं कि ये सॉन्ग उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की याद में गाया है। ये सॉन्ग वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Shehnaaz Gill- India TV Hindi
Shehnaaz Gill Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • शहनाज गिल ने एक बेहद प्यारा गाना गुनगुनाया है।
  • उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
  • गाना सुनकर फैंस हुए इमोशनल।

Shehnaaz Gill: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती एक मिसाल थी। शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की बॉन्डिंग को देखते हुए इनके अफेयर की खबरें भी सामने आयीं। मगर दोनों ने हमेशा एक दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया।लेकिन पिछले साल सिद्धार्थ शुक्ला की आकस्मिक मौत के बाद शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई थीं। वो अब अपने आप को धीरे धीरे संभल रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक सॉन्ग सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे सुनकर उनके फैंस कयास लग रहे हैं की ये सांग उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ल को डेडिकेट किया है। 

शहनाज ने गाया गाना 

हाल ही में शहनाज गिल ने एक बेहद प्यारा गाना ‘मेनू इश्क तेरा ले डूबा’ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे सुनकर आपको यकीन हो जाएगा कि वो ये गाना सिद्धार्थ शुक्ला के लिए गा रही हैं।  फैंस सिद्धार्थ शुक्ला के लिए उनके प्यार को देख इमोशनल हो रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए गाया गया शहनाज गिल का ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

फैंस को आयी सिद्धार्थ शुक्ला की याद 

सिद्धार्थ शुक्ला के लिए गाए गए इस गाने को सुनकर सिडनाज के फैंस उनके वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तुमने रुला दिया सना' तो एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'बस महसूस करो, सिड आपके साथ ही है।' जबकि कई इंटरनेट यूजर्स उनकी सिंगिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Mahabharat: धांसू वेबसीरीज 'महाभारत' का हुआ ऐलान, भव्यता देख फटी रह जाएंगी आंखें

Bollywood Wrap: बिपाशा की हुई गोदभराई, राजू श्रीवास्तव को आया बुखार, जानिए हर खबर

Arrest Jubin Nautiyal Trend: ट्विटर पर उठी सिंगर जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करने की मांग, बताए जा रहे खलिस्तानियों से संबंध

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन