1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 40 प्लस में भी बेटी पलक को टक्कर देती हैं श्वेता तिवारी, इन तस्वीरों को देख मां-बेटी में कन्फ्यूज हुए फैंस

40 प्लस में भी बेटी पलक को टक्कर देती हैं श्वेता तिवारी, इन तस्वीरों को देख मां-बेटी में कन्फ्यूज हुए फैंस

 Published : Nov 22, 2023 03:00 pm IST,  Updated : Nov 22, 2023 03:00 pm IST

श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।आए दिन वो अपनी तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो खूबसूरती के मामले में बेटी पलक को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं।

Shweta Tiwari- India TV Hindi
स्टाइल के मामले में श्वेता बेटी पलक को देती हैं टक्कर Image Source : INSTAGRAM

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। श्वेता तिवारी 43 साल की होकर भी इतनी खूबसूरत और स्‍टाइलिश नजर आती हैं कि उनके आगे नए उम्र की हीरोइनों की खूबसूरती भी कम पड़ जाए। सिर्फ यही नहीं खूबसूरती के साथ- साथ श्वेता फिटनेस के मामले में भी काफी आगे हैं। वो अक्सर अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती नज़र आती है ।

अपने लुक से बेटी को टक्कर दे रही हैं श्वेता 

ऐसे में हाल ही में श्वेता तिवारी एक बार फिर से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर के चर्चा में आ गई हैं। इन तस्वीरों में वह अपने लुक और स्टाइल से अपनी बेटी पलक को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल श्वेता इन दिनों अपने बेटे और बेटी पलक तिवारी के साथ वादियों की सैर करती हुई दिखाई दे रही हैं, जहां से हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वेकेशन की इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी और उनकी बेटी यानि एक्ट्रेस पलक तिवारी ट्विनिंग किए हुए हैं। दोनों ऑल ब्लैक लुक में गजब ढा रही हैं।

श्वेता की खूबसूरती के आगे फेल हैं पलक

हालांकि इन तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि 43 साल की उम्र में भी श्वेता तिवारी न केवल अपने लुक से बल्कि अपनी फिटनेस से भी बेटी पलक को टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस भी यही काॅमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं कि श्वेता तिवारी को देखकर लगता ही नहीं है कि वह दो बड़े बच्चों की मां हैं। इस उम्र में भी वो काफी यंग और खूबसूरत दिखाई देती हैं। 

बेटे के साथ भी पोज देती आई नजर 

वहीं कुछ तस्वीरों में श्वेता तिवारी अपने बेटे के साथ भी पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्हें अपने बच्चो के साथ खूब सारी मस्ती करते हुए भी देखा जा सकता है। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस काॅमेंट कर श्वेता की खबूसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं श्वेता तिवारी

गौरतलब है कि, श्वेता तिवारी बी टाउन की ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्हें इंडस्ट्री में काम किए कई साल बीत चुके हैं। 10 साल से भी ज्यादा समय से ग्लैमर की दुनिया में सक्रिय श्वेता तिवारी ना केवल अपने एक्टिंग से बल्कि अपनी खूबसूरती और अपनी कातिल अदाओं से भी लोगों के बीच छाई रहती हैं। इसके अलावा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। पलक और श्वेता साथ में रील वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिलता है।

इसे भी पढ़ेंः

हूबहू शाहरुख खान जैसा दिखता है उनका हमशक्ल, किंग खान के इस डुप्लीकेट को देखकर रह जाएंगे दंग

IFFI 2023 के मंच पर भावुक हुए सनी देओल, जानिए आखिर क्यों सबके सामने एक्टर की आंखों से बहने लगे आंसू

स्टेज पर डांस करते हुए धड़ाम से गिरे शाहिद कपूर, फिर सबके सामने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन