1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्टेज पर डांस करते हुए धड़ाम से गिरे शाहिद कपूर, फिर सबके सामने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

स्टेज पर डांस करते हुए धड़ाम से गिरे शाहिद कपूर, फिर सबके सामने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

 Published : Nov 22, 2023 02:22 pm IST,  Updated : Nov 22, 2023 02:47 pm IST

इन दिनों बाॅलीवुड सेलेब्स 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर का एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गोवा में चल रहे इस इंवेट में स्टेज पर परफॉर्म करते हुए अचानक गिर जाते हैं।

Shahid Kapoor- India TV Hindi
डांस परफॉर्मेंस के वक्त गिर पड़े शाहिद Image Source : DESIGN

गोवा के पणजी में 20 नवंबर को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2023) का रंगारंग आगाज हुआ। इवेंट की ओपनिंग सेरमनी में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। जहां सितारों ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से शो में चार चांद लगाए। इसी बीच सोशल मीडिया पर इस वक्त इसी इवेंट से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर डांस करते हुए अचानक से सबके सामने गिर जाते हैं। ये तो कुछ भी नहीं इसके बाद शाहिद का जो रिएक्शन दिखा वो काफी हैरान कर देने वाला है। 

डांस करते -करते गिर पड़े शाहिद

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहिद कपूर ऑल ब्लैक आउटफिट में स्टेज पर अपने डांसर के साथ डांस करते दिख रहे हैं। लेकिन शाहिद डांस करने में इतने मग्न हो जाते है की उन्हें पता ही नहीं चलता है कि कब वो स्टेज के किनारे आ गए और इसी वजह से फिर वो सबके सामने गिर भी जाते है।लेकिन इसके बाद एक्टर ने जो रिएक्शन दिया वो लोगों का दिल जीत रहा है। दरअसल गिरने के बाद भी शाहिद ने इस हादसे पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और वो तुरंत खड़े हो जाते हैं फिर खुद को संभालते हुए स्माइल करके दोबारा डांस करने लगते हैं। जैसे ही शाहिद दोबारा डांस शुरू करते हैं तो वहां मौजूद दर्शक भी उनका हौसला बढ़ाते हुए नजर आए। 

कब से कब तक चलेगा यह फिल्म फेस्टिवल

बता दें कि 54वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया सेरेमनी 20 से 28 नवंबर तक चलने वाला है। फिल्‍म महोत्‍सव का आयोजन गोवा सरकार के सहयोग से केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन फिल्म समारोह निदेशालय की तरफ से किया जा रहा है। इस बार इस इवेंट में 250 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाने वाली है। साथ ही स्टार्स को अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। इस बार ओटीटी अवॉर्ड की भी शुरुआत की गई है। 

 

 

इसे भी पढ़ेंः

हूबहू शाहरुख खान जैसा दिखता है उनका हमशक्ल, किंग खान के इस डुप्लीकेट को देखकर रह जाएंगे दंग

IFFI 2023 के मंच पर भावुक हुए सनी देओल, जानिए आखिर क्यों सबके सामने एक्टर की आंखों से बहने लगे आंसू

प्रोजेक्ट बंद होने पर अनुराग कश्यप को लगा था गहरा सदमा, 2 बार आया हार्ट अटैक

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन