1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. आमिर खान की सुपरहिट फिल्म में किया काम, फिर भी नहीं मिली पहचान, टीवी के किरदार ने बनाया स्टार

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म में किया काम, फिर भी नहीं मिली पहचान, टीवी के किरदार ने बनाया स्टार

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Aug 03, 2025 06:00 am IST,  Updated : Aug 03, 2025 06:00 am IST

बॉलीवुड एक्टर सुनील ग्रोवर का आज जन्मदिन है। फैन्स ने उनके किरदारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Sunil Grover- India TV Hindi
सुनील ग्रोवर Image Source : INSTAGRAM@WHOSUNILGROVER

टीवी की दुनिया में गुत्थी और मशहूर गुलाटी नाम के किरदारों से स्टार बने सुनील ग्रोवर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें बधाई दी है। सुनील ग्रोवर टीवी की दुनिया के उन चंद सितारों में से हैं जिन्होंने पहले फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। इतना ही नहीं आमिर खान समेत कई हीरोज के साथ हिट फिल्मों में दमदार एक्टिंग दिखा चुके सुनील ग्रोवर को फेम नहीं मिल पाया। आखिरकार टीवी की दुनिया ने उन्हें स्टार बना दिया। आज जन्मदिन के खास मौके पर हम जानते हैं सुनील ग्रोवर की जिंदगी की कहानी। 

हरियाणा से किया मुंबई का सफर

सुनील ग्रोवर का जन्म आज ही के दिन 1977 को हरियाणा के सिरसा शहर में हुआ था। यहां अपनी स्कूलिंग पूरी करने के बाद सुनील ग्रोवर को  फिल्मी दुनिया के सपने सताने लगे। सुनील ने मुंबई का रुख किया और यहां स्ट्रगल शुरू कर दिया। शुरुआत में कई छोटे-मोटे काम करने लगे और महज 500 रुपयों की कमाई ही कर पाते थे।  इसके साथ ही काम की तलाश में भटकते रहते।  साल 1998 में आई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में सुनील ग्रोवर ने छोटा किरदार निभाया। इसके बाद 2002 में आई फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' में भी काम किया। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'गजिनी' में सुनील ने आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर की और कमाल का काम किया। हालांकि फिल्म हिट होने  के बाद भी उन्हें पहचान नहीं मिल सकी। 

 हीरोपंति में किया कमाल का काम

बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंति' में भी सुनील ने बेहतरीन किरदार निभाया था। इसके बाद बागी में भी काम किया। इतना ही नहीं बतौर लीड हीरो सुनील ग्रोवर ने फिल्म 'कॉफी विथ डी' में भी काम किया। लेकिन सुनील को असली स्टार बनाया द कपिल शर्मा शो ने। साल 2016 में प्रीमियर हुए इस शो में सुनील ग्रोवर ने पहले गुत्थी का किरदार निभाया था। ये किरदार खूब पॉपुलर हुआ और सुनील भी कॉमेडी की दुनिया के किंग बन गए। इसके बाद सुनील ने कॉमेडी और टीवी की दुनिया में   खूब काम किया। इन दिनों कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में भी सुनील ग्रोवर कमाल के किरदार निभाते हैं और दर्शकों को खूब हंसाते हैं। आज  सुनील ग्रोवर लाखों रुपयों फीस लेते हैं और टीवी की दुनिया के सबसे मंहगे एक्टर्स में गिने जाते हैं। सुनील ग्रोवर को जन्मदिन पर फैन्स ने भी सोशल मीडिया पर बधाइयां भेजी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन