1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Charu Asopa ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहते हैं सुष्मिता सेन के भाई

Charu Asopa ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब लाई डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहते हैं सुष्मिता सेन के भाई

 Published : Nov 01, 2022 07:00 am IST,  Updated : Nov 01, 2022 07:00 am IST

चारू असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) की शादी के 3 साल बीत चुके हैं और दोनों की एक बेटी भी है लेकिन दोनों हमेशा ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं।

charu asopa- India TV Hindi
Charu Asopa ने पति पर लगाए थे गंभीर आरोप Image Source : INSTAGRAM/ASOPACHARU

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के परिवार में अभी उथल-पुथल मची हुई है। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) और चारू असोपा (Charu Asopa) की शादी अब टूटने की कगार पर है। चारू असोपा ने राजीव का घर भी छोड़ दिया है और अब मीडिया में राजीव के खिलाफ भला-बुरा भी कह रही हैं। इन बातों पर रिएक्शन देते हुए राजीव सेन ने कहा कि जो भी उनके खिलाफ बोला जा रहा है उसका सच्चाई से कोई भी वास्ता नहीं है। उनके बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। राजीव ने यह भी कहा कि जो भी आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं उनका कोई भी आधार नहीं है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 की Ex कंटेस्टेंट मान्या सिंह ने सौंदर्या शर्मा पर लगाया गंभीर आरोप, सुनाई आपबीती

राजीव सेन ने कहा कि जो भी खबरें मीडिया में उनके बारे में चल रही हैं उन्हें सुनकर वह शॉक्ड हैं। राजीव ने कहा कि उन्हें मीडिया में जाना नहीं पसंद लेकिन अगर कोई उनके बारे में कुछ कह रहा है, जो कि बिल्कुल झूठ है, तो उन्हें जवाब देना पड़ेगा। राजीव ने अपने वीडियो में आगे कहा कि आपको ये अजीब लग सकता है। लेकिन मेरा मानना है कि हर उस कपल के लिए जिनके बीच प्रॉब्लम है, एक लाइ डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए। ताकि दोनों में से सच कौन बोल रहा है ये बाहर आ सके।

शाहरुख खान की DDLJ फिर से थियेटर में होगी रिलीज, किंग खान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा

राजीव सेन ने कहा कि अगर किसी को अपनी शादी टूटने से बचानी होती है तो उन्हें जरूर काउंसिलर के पास जाना चाहिए. लेकिन ऐसा उनके लिए बेकार है जो रिश्ते को बचाना ही नहीं चाहते। बता दें कि राजीव सेन और चारू असोपा ने साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों के रिश्ते में दरार शादी के 1 साल बाद ही सामने आने लगी थी। बीते साल ही राजीव और चारू की बेटी का जन्म हुआ है जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि इनके रिश्ते में सुधार हो सकता है लेकिन अब बात तलाक तक पहुंच चुकी है। चारू असोपा ने एक इंटरव्यू में राजीव सेन पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया है।

Mallika Sherawat: सीक्रेट्स से भरी है मल्लिका शेरावत की जिंदगी, क्या आप जानते हैं ये उनसे जुड़ी ये बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन