1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'वो मुझे नीचे गिराना चाहती है', अपनी एक्स वाइफ पर क्यों भड़का एक्टर? बोले- 'ये सब ढोंग...'

'वो मुझे नीचे गिराना चाहती है', अपनी एक्स वाइफ पर क्यों भड़का एक्टर? बोले- 'ये सब ढोंग...'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Apr 13, 2025 06:26 pm IST,  Updated : Apr 13, 2025 06:26 pm IST

टीवी एक्टर राजीव सेन इन दिनों अपनी एक्स वाइफ पर दिए बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। राजीव सेन ने अपनी एक्स वाइफ के बारे में खुलकर बात की है।

Rajeev Sen- India TV Hindi
राजीव सेन Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड हीरोइन सुष्मिता सेन के भाई और टीवी एक्टर राजीव सेन इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते कुछ साल से अपने प्यार, शादी और तलाक को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले रीजीव सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें राजीव सेन अपनी एक्स वाइफ चारू असोपा को लेकर खुलकर बोले। इतना ही नहीं राजीव ने चारू असोपा के बारे में कहा कि वो सहानुभूति के लिए ये सब दिखावा कर रही हैं। साथ ही मुझे नीचे गिराना चाहती हैं। दरअसल हाल ही में राजीव की एक्स वाइफ रहीं चारू असोपा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें चारू कपड़े बेचते नजर आ रही थीं। जसके बाद ये दावा किया जा रहा था कि चारू आर्थिक दिक्कतों से गुजर रही हैं। इसके जवाब में हाल ही में राजीव सेन ने भी अपना बयान दिया है। 

अपनी एक्स वाइफ के बारे में क्या बोले राजीव सेन?

राजीव सेन ने वीडियो वायरल होने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बाताया, 'उन्हें कोई आर्थिक दिक्कतें नहीं हैं। उन्हें हमेशा से ही विक्टिम कार्ड खेलने की आदत है। जब कोई व्यक्ति बीकानेर में घर खरीद सकता है तो उसे पैसों की दिक्कत नहीं हो सकती। जिसको पैसों की दिक्कत होती है उसके सामने सवाल खड़े होते हैं कि महीने का खर्चा कैसे चलाया जाए। लेकिन कोई भी आर्थिक दिक्कतों में प्रॉपर्टी नहीं खरीद सकता। ये सब वो मुझे नीचा दिखाने के लिए करती हैं। साथ ही ये सहानुभूति हासिल करने का ढोंग है।'

शादी के बाद हो चुकी है गंदी लड़ाई

बता दें कि राजीव सेन और चारू असोपा के प्यार के खूब चर्चे रहे। दोनों ने अपने रिलेशनशिप के समय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इतना ही नहीं राजीव और चारू की लवस्टोरी छाई रही। दोनों ने कुछ समय रिलेशनशिप के बाद 2019 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के दौरान खूब धूम रही। राजीव सेन की बहन और बॉलीवुड स्टार सुष्मिता सेन भी इस शादी में खूब मस्ती करती नजर आईं। शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल रहीं। हालांकि दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया। दोनों की एक बेटी भी है। तलाक के बाद दोनों के बीच खूब लड़ाई भी देखने को मिली थी। दोनों ने एक दूसरे पर भद्दे कमेंट किए थे और राजीव ने भी अपनी बेटी से न मिलने देने का आरोप लगाया था। अब तलाक के 4 साल बाद भी दोनों एक दूसरे पर कमेंट करते रहते हैं। 

कौन हैं चारू असोपा?

चारू असोपा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। राजस्थान से आने वाली चारू असोपा की 1 सगाई और 2 शादियां टूट चुकी हैं। टीवी के कई पॉपुलर शोज का हिस्सा रहीं चारू असोपा ने सबसे पहले 2007 में शादी की थी। इस शादी 9 साल बाद चारू ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2016 में चारू ने नीरज मालवीय के साथ सगाई की। लेकिन शादी से हले ही दोनों के रिश्ते टूट गई। इसके बाद चारू और राजीव की दोस्ती हुई। दोनों ने डेट करना शुरू किया और दोनों को प्यार हो गया। बाद में राजीव और चारू ने 2019 में शादी रचा ली। लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। अब दोनों अलग रहते हैं और दोनों की एक बेटी भी है। बेटी चारू के साथ रहती है और चारू ने अपनी बेटी की परवरिश को ध्यान में रखते हुए एक्टिंग से दूरी बना ली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन