1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पकी दाढ़ी, चेहरे पर थकावट, घर लौटने के बाद कुछ ऐसा दिखा 'तारक मेहता...' के गुरुचरण सिंह का हुलिया

पकी दाढ़ी, चेहरे पर थकावट, घर लौटने के बाद कुछ ऐसा दिखा 'तारक मेहता...' के गुरुचरण सिंह का हुलिया

 Published : May 18, 2024 03:41 pm IST,  Updated : May 18, 2024 04:03 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर गुरुचरण सिंह 25 दिन बाद आखिरकार घर लौट आए हैं । इसी बीच अब हाल ही में उनकी पहली झलक सामने आई है। जिसमें उनके चेहरे का हाल बेहाल नजर आ रहा है।

TMKOC, Gurucharan Singh- India TV Hindi
इस हालते में घर पहुंचे गुरुचरण सिंह Image Source : X

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता थे। उनके पिता ने दिल्ली पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन  हाल ही में लगभग 25 दिन बाद वह अपने घर लौट आए हैं। इस खबर से गुरुचरण सिंह के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। गुरुचरण सिंह ने घर लौटने के बाद ये खुलासा किया है कि वह एक धार्मिक यात्रा पर गए थे। दुनियादारी से मन भर गया था इसलिए वह बिना किसी को कुछ बताए घर से दूर चले गए। इन 25 दिनों के दौरान वह कुछ समय के लिए अमृतसर और बाद में लुधियाना में रहे। सोढ़ी कई शहरों के गुरुद्वारों में भी रुके थे, लेकिन जब उन्हें ये एहसास हुआ कि अब घर लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए।

इस हालत में दिखे गुरुचरण सिंह

वहीं घर लौटने के बाद अब हाल ही में गुरुचरण सिंह की पहली झलक सामने आई है, जिसे देख उनके फैंस उदास नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में गुरुचरण सिंह काली टी-शर्ट पहने धारीदार पगड़ी बांधे एक पुलिसकर्मी के साथ खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी और पकी हुई नजर आ रही है। वहीं इस दौरान उनके चेहरे पर भी काफी थकान देखने को मिल रही है। गुरुचरण सिंह का ये हुलिया देख उनके फैंस काॅमेंट कर उनके इस हालात के लिए अफसोस जताते हुए नजर आ रहे हैं। 

गुरुचरण सिंह कब गायब हुए?

बता दें कि गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह शहर पहुंचे ही नहीं। एक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद वह कहां गायब हो गए यह किसी ने नहीं देखा। इसके बाद उनके पिता ने पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसके बाद कई नए सुराग मिले थे। लेकिन इस के बाद भी एक्टर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला था। लेकिन अब फाइनली वह घर लौट आए हैं, जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार और फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन