1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. इतनी क्यूट 'दया बेन'! हू-ब-हू एक्टिंग देख आप असली वाली को भी भूल जाएंगे

इतनी क्यूट 'दया बेन'! हू-ब-हू एक्टिंग देख आप असली वाली को भी भूल जाएंगे

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : May 23, 2023 01:41 pm IST,  Updated : May 23, 2023 01:41 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taaraka Mehta Ka Ooltah Chashmah) में अब भले ही दिशा वकानी यानी दया बेन नजर न आती हों, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। आए दिन किसी न किसी का दया बेन की एक्टिंग करते हुए वीडियो वायरल होता है।

Disha Vakani.- India TV Hindi
Disha Vakani. Image Source : SCREEN GRAB FROM SHOW.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taaraka Mehta Ka Ooltah Chashmah) घर-घर में पसंद किया जाने वाला शो है। कई सालों से ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है और इस शो कलाकार भी काफी लोकप्रिय हैं। शो का स्टारकास्ट काफी लंबा-चौड़ा है, लेकिन जेठालाल यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) और दया बेन यानी दिशा वकानी (Disha Vakani) सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकार हैं। आज कल शो को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है, लेकिन इसी बीच एक क्यूट वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

क्यूट दया बेन का वीडियो वायरल

लंबे वक्त से दया भाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी शो में नजर नहीं आई और अब न ही उनकी वापसी की कोई गुंजाइश नजर आ रही है। शो के मेकर्स को भी कोई नया कलाकार नहीं मिल रहा जो दिशा वकानी को रिप्लेस कर सके। फिलहाल जो वीडियो सामने आया है उसे देखने के बाद आपको दिशा वकानी की याद थोड़ी कम आएगी। 

लोगों पसंद आ रहा वीडियो
वीडियो में बहुत ही क्यूट सी बच्ची दया भाभी और जेठालाल का रोल प्ले कर रही है। उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। बच्ची का नाम कियारा है और ये इस तरह के फनी वीडियो बनाती रहती है। इस वीडियो में कियारा की क्यूटनेस देखकर फैंस कह रहे हैं, 'इतनी क्यूट कियारा को देखकर जेठालाल बबिता जी को भूल जाएंगे।'

शो को लेकर चल रहा है विवाद
वैसे कुछ भी कहें, दिशा वकानी की एनर्जी को मैच तो शायद ही कोई कर सके। इसलिए ही अब तक मेकर्स को दिशा वकानी का रिप्लेसमेंट नहीं मिला है। बता दें, शो के प्रोड्यूसर असित मोदी से जुड़ा विवाद बढ़ता ही है जा रहा है। जेनिफर मिस्त्री के बाद मोनिका भदौरिया और प्रिया अहूजा ने भी आरोप लगाया है। 

ये भी पढ़ें: कैसे लड़कों में है Kangana Ranaut की दिलचस्पी, खुद एक्ट्रेस ने बताई पसंद

SS Rajamouli को नींद खुलते ही लगा बड़ा झटका, कहा- नहीं हो रहा विश्वास!

'राम तेरी गंगा मैली' की एक्ट्रेस को पिता ने मारी थी गोली? सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन