1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बेटी को विदा कर भावुक हुए दिलीप जोशी, शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

बेटी को विदा कर भावुक हुए दिलीप जोशी, शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें

 Published : Dec 14, 2021 09:34 pm IST,  Updated : Dec 14, 2021 09:34 pm IST

जेठालाल की बेटी नियति ने शादी कर ली है। इस खुशखबरी को एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया है।

बेटी को प्यार ने...- India TV Hindi
बेटी को प्यार ने निहारते हुए जेठालाल  Image Source : INSTAGRAM/MAAKASAMDILIPJOSHI

Highlights

  • जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी की बेटी ने की शादी।
  • योशवर्ध संग शादी के बंधन में बंधी दिलीप जोशी की बेटी नियति।

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में पहचान बनाने वाले जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी ने अपने लाडली बिटिया की शादी कर दी है। दिलीप की बेटी नियति को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। बेटी को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए आर्शीवाद देते हुए दिलीप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

niyati and yashvardhan
Image Source : INSTAGRAM/MAAKASAMDILIPJOSHIनियति और यशवर्धन

Ankita Lokhande- Vicky Jain Wedding: दुल्हन अंकिता की पहली झलक आई सामने, गोल्डन लहंगे में लग रही हैं बेहद प्यारी

फोटो साझा करते हुए दिलीप ने लिखा-' फिल्मों और गानों से आप भावनाओं को ले सकते हैं, लेकिन जब आपके साथ असल जिंदगी में ऐसा होता है तो इस अहसास अद्भुत होता है। उस पल की कोई तुलना नहीं। बेटी नियति और परिवार के जुड़े नए सदस्य यशवर्धन को मेरी तरफ से नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

dilip joshi with daughter niyati
Image Source : INSTAGRAM/MAAKASAMDILIPJOSHIबेटी को प्यार ने निहारते हुए जेठालाल 

niyati
Image Source : INSTAGRAM/MAAKASAMDILIPJOSHIदुल्हन के रूप में नियति 

साथ ही उन लोगों का भी शुक्रिया जो हमारे साथ इन जश्न का हिस्सा बने और जिन्होंने कपल को आशीर्वाद भेजा'।जानकारी के मुताबिक नियति के हमसफर यशवर्धन मिश्रा, मशहूर लेखक अशोक मिश्रा के बेटे हैं। नियति और यशोवर्धन ने एक ही कॉलेज से पढ़ाई की है।

niyati
Image Source : INSTAGRAM/MAAKASAMDILIPJOSHIनियति परिवार के साथ 

niyati and yashvardhan
Image Source : INSTAGRAM/MAAKASAMDILIPJOSHIशादी के मंडप में नियति और यशवर्धन 

बता दें कि हाल ही में दिलीप जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसमें वो ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। खबरों की माने तो ये वीडियो उनकी बेटी की सगाई की थी। लोगों को जेठालाल का ये अंदाज खूब पसंद आया था।पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिलीप जोशी की पत्नी का नाम जयमाला है। नियति के अलावा दिलीप और जयमाला का एक बेटा भी है, जिसका नाम ऋत्विक जोशी है।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर के कोरोना संक्रमित होने के बाद BMC ने सील किया उनका घर

अमेजन से भी सस्ता हुआ नेटफ्लिक्स, मोबाइल सब्सक्रिप्शन अब सिर्फ 149 रुपये में

अंकिता लोखंडे ने शेयर की सगाई की तस्वीरें, विक्की जैन संग रोमांस और मस्ती भरे अंदाज में आईं नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन