1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta के प्रोड्यूसर असित मोदी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहे शैलेश लोढ़ा!

Taarak Mehta के प्रोड्यूसर असित मोदी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहे शैलेश लोढ़ा!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 10, 2023 08:27 am IST,  Updated : Aug 10, 2023 08:28 am IST

'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' शो के प्रोड्यूस आसित मोदी और शैलेश लोढ़ा का मामला इन दिनों तूल पकड़े हुए है। आसित मोदी ने अब शैलेश लोढ़ा पर पलटवार किया और कहा कि वो तथ्यों को गलत तरीके से सामने रख रहे हैं।

Shailesh Lodha, asit modi, taarak mehta ka ooltah chashmah- India TV Hindi
शैलेश लोढ़ा और आसित मोदी। Image Source : INSTAGRAM

'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' शो के सभी कलाकारों को दर्शकों से बेहिसाब प्यार मिलता रहा है। शो के कई कैरेक्टर तो अब आइकॉनिक हो गए हैं। सबसे ज्यादा लोगों को दया भाभी यानी दिशा वकानी और जेठालाल बने दिलीप जोशी का किरदार पसंद है। वहीं तारक मेहता का किरदार लोगों को सबसे ज्यादा समझदार लगता है। तारक मेहता का किरदार शैलेश लोढ़ा निभाते थे, फिर कुछ विवादों के चलते उन्होंने शो से किनारा कर लिया। जब भी शैलेश से सवाल हुआ कि उन्होंने शो क्यों छोड़ा, उन्होंने इस पर चुप रहना ही सही समझा। इसके बाद सामने आया कि शैलेश ने 'तारक मेहता का उल्लटा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ केस फाइल किया था, जिसे वो जीत गए हैं। इस पर अब शो के प्रड्यूसर असित मोदी ने रिएक्ट किया और शैलेश के दावों को गलत करार दिया है। 

शैलेश ने नहीं बताए सही तथ्य

असित मोदी का कहना है कि शैलेश लोढ़ा ने केस जीतने के झूठे दावे किए हैं। उन्होंने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, 'केस जीतने का दावा करना गलत है। शैलेश लोढ़ा गलत तरीके से ये बात बता रहे हैं। कोर्ट ऑर्डर में साफ है कि ये मामला आपसी सहमती से खत्म हुआ है। हम नहीं समझ पा रहे  कि गलत खबर फैलाने के पीछे उनकी भावना क्या है। हम उनकी सराहना करेंगे अगर वो तथ्यों के साथ खिलवाड़ न कर के इस बात को यहीं खत्म कर देंगे।' 

आसित मोदी का दावा
आगे आसित ने बताया कि शो छोड़ने का एक सही तरीका है, जिसे शैलेश लोढ़ा ने फॉलो नहीं किया। इस बारे में विस्तार से बात करते हुए आसित कहते हैं, 'हमने कभी पेमेंट करने से मना नहीं किया। हमने शैलेश लोढ़ा जी से बात करने की कोशिश की। हमने प्रयास किया कि मुलाकात करके एग्जिट लैटर पर बात करें। बार-बार कोशिश करने के बाद भी शैलेश ने रिस्पॉन्ड नहीं किया और एनसीएलटी में मामला दायर कर दिया।' शैलेश आगे बताते हैं, 'प्रोफेशनल तौर पर बात करें तो उन्हें पेमेंट हमेशा समय पर मिली है। काम करते हुए हमने कभी शिकायत नहीं सुनी। इसलिए उनके छोड़कर जाने पर ऐसा बर्ताव देखकर हैरानी भी हुई और दुख भी हुआ।। हमारी मंशा उनकी पेमेंट रोकने की कभी भी नहीं थी, लेकिन हर कॉरपोरेट के अपने नियम होते हैं, जिसके अनुसार कई कागजी काम होते हैं, जो पूरे नहीं हुए थे।'

शैलेश ने किया था केस
बता दें, शैलेश लोढ़ा ने आसित मोदी के खिलाफ बकाया पैसों को लेकर केस किया था। शैलेश के केस जीतने के बाद आसित मोदी को 1 करोड़ से अधिक का भुगतान करना पड़ा, ऐसा दावा भी शैलेश की ओर से किया गया। शैलेश कहना था कि उन्होंने ये मुकदमा जीत लिया है, जिसके बाद असित मोदी द्वारा शैलेश को ​​1,05,84,000/- की राशि का भुगतान किया गया। फिलहाल आज भी शैलेश ने शो छोड़ने की असल वजह नहीं बताई है।

ये भी पढ़ें: बारिश में निकलीं मलाइका अरोड़ा के सामने हुआ कुछ ऐसा, भौचक्का रह गईं एक्ट्रेस!

इन एक्टर्स ने भारतीय जीनियस के निभाए किरदार, भाभा से लेकर नंबी नारायणन की कहानी आई सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन