1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बारिश में निकलीं Malaika Arora के सामने हुआ कुछ ऐसा, भौचक्का रह गईं एक्ट्रेस!

बारिश में निकलीं Malaika Arora के सामने हुआ कुछ ऐसा, भौचक्का रह गईं एक्ट्रेस!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 10, 2023 07:33 am IST,  Updated : Aug 11, 2023 07:17 am IST

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस के सामने कुछ ऐसा होता है कि वो घबरा जाती हैं। वीडियो देखने के बाद एक्ट्रेस को कई लोग ट्रोल भी कर रहे हैं।

Malaika Arora, Malaika Arora shocked- India TV Hindi
मलाइका अरोड़ा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा काफी पॉपुलर हैं। उनकी खूबसूरती और अदाओं की तारीफें करते फैंस नहीं थकते। मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा देती हैं। एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज फैंस का दिल जीतने में हर बार कामयाब होता है। आए दिन वो किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी लव लाइफ, चाल और डांस को लेकर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अचानक से घबराती नजर आ रही हैं। 

अचानक से डरीं मलाइका अरोड़ा

सामने आए वीडियो में मलाइका अरोड़ा तेज बारिश में कहीं बाहर निकली नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस फुटपाथ से गुजर रही हैं, जहां काफी लोग खड़े नजर आ रहे हैं। छाता लिए एक्ट्रेस आगे बढ़ ही रही होती हैं कि किसी चीज के फूटने की आवाज आती हैं। अचानक से ये आवाज सुनने के बाद मलाइका अरोड़ा घबरा जाती हैं। वो भौचक्का होकर देखने लगती हैं। वैसे किस चीज के टूटने की आवाज थी ये साफ नहीं हो रहा है। 

मलाइका को लोगों ने किया ट्रोल
इसके बाद एक्ट्रेस घबराकर वहां से जल्दी-जल्दी निकलती हैं। वहीं कई लोग इकट्ठा होकर देखते हैं कि क्या हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोग मलाइका को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक शख्स ने एक्ट्रेस को 17 की छोटी बच्ची कहा है। वहीं एक शख्स ने लिखा, 'दीदी डर गई, दीदी डर गई!' वहीं एक ने तो हद ही कर दी और लिखा, 'अर्जुन गिर गया क्या?' कमेंट सेक्शन में लोग लगातार इस तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। 

Malaika Arora, Malaika Arora shocked, Malaika Arora trolled
Image Source : INSTAGRAM मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल।

इस शो में नजर आई थीं मलाइका
बता दें, मलाइका अरोड़ा आखिरी बार 'मूविंग विद मलाइका' में नजर आई थीं। इसी शो से उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। ये शो उनकी निजी जिंदगी पर बेस्ड था। इस शो में उनके रियल लाइफ फैमिली मेंबर्स भी दिखाए गए थे। शो में उनकी अपनी मां, बेटे और बहन के साथ बॉन्ड देखने को मिली थी। इसकेसाथ ही शो में मलाइका का हंसमुख साइड दिखाया गया। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं और वो आए दिन सोशल मीडिया पर जिम और योगा सेंटर के बाहर स्पॉट की जाती हैं। 

ये भी पढ़ें: इन एक्टर्स ने भारतीय जीनियस के निभाए किरदार, भाभा से लेकर नंबी नारायणन की कहानी आई सामने

 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी देख बदला पूरा खेल, फिनाले वीक में आए पांच ट्विस्ट, दुश्मन बने दोस्त!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन