Sunday, January 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पैपराजी ने ऐसा क्या कह दिया जो भड़क गईं बिग बॉस स्टार तान्या मित्तल, सबके सामने ही लगा दी डांट

पैपराजी ने ऐसा क्या कह दिया जो भड़क गईं बिग बॉस स्टार तान्या मित्तल, सबके सामने ही लगा दी डांट

बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद तान्या मित्तल को पहली बार मुंबई में स्पॉट किया गया। तान्या पैप्स से बाते करते नजर आईं। उन्होंने कुछ ऐसी बाते कहीं कि उन्हें देखने के बाद लोगों ने कहा कि कोई इसे बताओ की अब शो खत्म हो गया है।

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Dec 10, 2025 11:12 am IST, Updated : Dec 10, 2025 12:44 pm IST
tanya mittal- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI तान्या मित्तल।

'बिग बॉस 19' अब खत्म हो चुका है। शो से चौथे स्थान पर बाहर होने के दो दिन बाद आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर तान्या मित्तल को हाल ही में स्पॉट किया गया। उन्होंने ने मंगलवार 9 दिसंबर 2025 को अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई। 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हुआ था। बाहर आने के बाद तान्या ने पहली बार फैंस और पापराजी से खुलकर बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान लोगों का ध्यान सिर्फ एक ही चीज पर था और वो थी उनकी शोबाजी, जो घर के बाहर भी नहीं खत्म हुई। कभी वो ड्राइवर से भिड़ते, कभी पैप्स लताड़ते तो कभी बाउंसर्स से बाते करते और फिर अपनी चांदी की बॉटल में पानी पीते नजर आईं।

तान्या ने बिग बॉस की यादों पर क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए तान्या ने बताया कि शो से निकलने के बाद उन्होंने अभी तक घर के किसी भी सदस्य से बात नहीं की है। शो में बिताए गए दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि घर के लगभग हर सदस्य ने उन पर कभी न कभी चिल्लाया, और यही बात उन्हें सबसे ज़्यादा प्रभावित कर गई। तान्या ने कहा, 'घर से जुड़ी यादों से मेरा दिल भारी हो जाता है। एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसने मुझ पर कभी आवाज न उठाई हो। मैंने घर में सबको कहा था कि आप मेरे बारे में कुछ भी कहें, मुझे फर्क नहीं पड़ेगा, बस मुझ पर चिल्लाएं मत, लेकिन फिर भी ऐसा होता रहा।'

यहां देखें वीडियो

ग्वालियर लौटने की तैयारी और लगातार घबराहट

तान्या ने बताया कि घर के माहौल का असर अब भी उन पर है और वे अपनी सामान्य बोलने की शैली में वापस लौटने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं धीरे-धीरे अपनी आवाज सामान्य कर रही हूँ क्योंकि मुझे ग्वालियर जाना है। वहां लोग इतना चिल्लाकर बात नहीं करते, बहुत प्यार से बोलते हैं। अभी किसी से भी बात करने का मन नहीं कर रहा। मैं पिछले 2–3 दिनों से ठीक से सो भी नहीं पा रही क्योंकि डर लगता है कि कहीं फिर कोई चिल्लाने न लग जाए।'

यहां देखें वीडियो

चर्चा में तान्या के वीडियो

इसके अलावा वो एक वीडियो में कहती नजर आईं कि बाउंसर्स उनके साथ सालों से हैं और उन्हें बाउंसर न कहा जाए, वो उनके लिए भाई की तरह हैं। इस वीडियो में वो पैप्स पर भड़की दिखीं। इसके अलावा वो एक और वीडियो में ये कहती नजर आईं कि वो गाड़ी में बैठे ड्राइवर के साथ नहीं जाएंगी, क्योंकि वो तेज गाड़ी चलाता है।

यहां देखें वीडियो

इस बार किसने जीता बिग बॉस 19?

बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अनुपमा फेम गौरव खन्ना ने अपने नाम की। उन्हें 50 लाख रुपये का इनाम और सीजन 19 की प्रतिष्ठित ट्रॉफी मिली। पहली रनर-अप रहीं एक्ट्रेस व शांति कार्यकर्ता फरहाना भट्ट, जबकि कॉमेडियन प्रणित मोरे दूसरे रनर-अप बने। तान्या की भावुक प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि बिग बॉस का सफर जितना ग्लैमरस दिखता है, उतना ही मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें: क्या ओशो को मानते हैं अक्षय खन्ना, वही जिसके चलते पिता विनोद खन्ना ने छोड़ दिया था घर-बार?

करिश्मा कपूर का दीवाना था 'धुरंधर' स्टार, शादी में पति के सामने सरेआम चूमे थे एक्ट्रेस के हाथ, देखती रह गई थी महफिल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement