1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टप्पू सेना के लीडर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को कहा अलविदा, अफवाहों से उठा पर्दा

टप्पू सेना के लीडर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को कहा अलविदा, अफवाहों से उठा पर्दा

 Published : Dec 06, 2022 06:52 pm IST,  Updated : Dec 06, 2022 06:52 pm IST

टीआरपी लिस्ट में बने रहने के लिए मेकर्स और कालाकार लगातार मेहनत करते रहते हैं। इसी बीच टीवी का पसंदीदा शो 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुन फैंस के चेहरे का रंग उड जाएंगा।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah- India TV Hindi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Image Source : TAPPU

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' TMKOC हमेशा से ही कई कारणों से चर्चा में रहा है। हाल ही में, इस शो में शैलेश लोढ़ा का प्ले किया जाने वाला रोल 'मेहता साहब' के जाने से शो में थोड़ी कमी सी नजर आ रही है। ये तो जाहिर है कि शो जैसे पहले चलता था अब वैसा नहीं है। इसी बीच टीवी का पसंदीदा शो 'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुन फैंस के चेहरे का रंग उड जाएंगा। 

बीते कुछ सालों में शो के कई किरदार इसे छोड़कर जा चुके हैं और अचानक से 'तारक मेहता' ने भी शो को अलविदा कह दिया। दिशा वकानी के जाने के बाद से शो काफी सुना हो गया था और अब इसके लीड टप्पू यानी कि राज अनादकट भी शो को अलविदा कह रहे हैं। पिछले काफी वक्त से ऐसी चर्चा हो रही थी कि राज अनादकट, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अलविदा कहने वाले हैं। हर बार वो इन खबरों को अफवाह करार दे देते थे हालांकि, इस बार टप्पू ने खुद सोशल मीडिया पर शो छोड़ने का खुलासा किया है। राज के इस बात से उनके फैंस काफी निराश है। 

इंस्टा पोस्ट-

राज ने लिखा, 'सभी को नमस्कार, यह सभी सवालों और अटकलों पर विराम लगाने का समय है। नीला फिल्म प्रोडक्शंस और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ मेरा जुड़ाव आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। यह सीखने, दोस्त बनाने और मेरे करियर के कुछ बेहतरीन साल बिताने का एक शानदार सफर रहा है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस यात्रा में मेरा साथ दिया - TMKOC की पूरी टीम, मेरे दोस्त, परिवार और निश्चित रूप से आप सभी। हर कोई जिसने शो में मेरा स्वागत किया और मुझे प्यार किया।'

ये भी पढ़ें-

केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को कहा- झूठा!

'केबीसी जूनियर्स' के सेट पर अमिताभ बच्चन का दिखेगा नया लुक, पुरानी यादें होगी ताजा

संघर्ष के दिनों को याद कर आमिर खान ने सुनाई आपबीती, सुनकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन