1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. TRP Week 29: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सिर फिर सजा जीत का ताज, 'अनुपमा' की जंग रहेगी जारी

TRP Week 29: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सिर फिर सजा जीत का ताज, 'अनुपमा' की जंग रहेगी जारी

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 28, 2022 01:09 pm IST,  Updated : Jul 28, 2022 03:45 pm IST

TRP Week 29: टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है। चलिए जानते हैं कौन सा सीरियल नंबर 1 की कुर्सी पर कब्ज़ा किए हुए बैठा है और किस शो की लड़ाई लगातार जारी रहने वाली है।

TRP Week 29- India TV Hindi
TRP Week 29 Image Source : TWITTER - FAN PAGE

Highlights

  • 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को मिला नंबर 1 का खिताब
  • 'अनुपमा' इस हफ्ते भी दूसरे नंबर पर है विराजमान

TRP Week 29: साल के 29वें हफ्ते की टीआरपी (TRP) रिपोर्ट सामने आ चुकी है। जिससे ये साफ हो जाएगा कि कौन सा सीरियल नंबर 1 की कुर्सी पर कब्ज़ा किए हुए बैठा है और किस शो की लड़ाई लगातार जारी रहने वाली है। घर बैठी ऑडियंस इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार करती है। ताकि वो देख सकें कि उनका फेवरेट सीरियल किस नंबर पर है। तो बिना देर किए बता देते हैं कि इस बार किस सीरियल ने पहना है जीत का ताज, तो किसने चखा है हार का स्वाद।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 

पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) नंबर 1 की कुर्सी पर अपनी पकड़ बनाए बैठा हुआ है। ऑडियंस के बीच लगातार ये सीरियल अपनी जगह बनाए हुए हैं। शो के सभी किरदार ऑडियसं को बेहद पसंद है। जिन्हें देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाते हैं। 

Bigg Boss 16: बिग बॉस के नए घर की तस्वीरें हुईं लीक, जानिए घर की थीम से लेकर कंटेस्टेंट्स तक के नाम

अनुपमा 

सीरियल अनुपमा भी पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। हालांकि मेकर्स लगातार शो को नंबर 1 करने के लिए अपनी पूरी कोशिश में जुटे हैं। शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो की टीआरपी वैसे तो दिन पर दिन बढ़ ही रही हैं। लेकिन शो को नंबर 1 पर आने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। 

खतरों के खिलाड़ी 12

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 भी लगातार ऑडियंस को एंटरटेन कर रहा है। कंटेस्टेंट्स को खतरों का सामना करता देख ऑडियंस को काफी मजा आ रहा है।  इस बार इस शो को टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर की जगह मिली है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Completes 14 Years: 14 साल से जमा है शो का सिक्का, जानिए कुछ अनसुनी बातें

कुमकुम भाग्य 

कुमकुम भाग्य इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में चौथे नबंर पर है। ये सीरियल सालों से लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है। साथ टीआपी के मामले में भी सालों से कुमकुम भाग्य अपनी पकड़ बनाए हुए है। 

सुपरस्टार सिंगर 2 

सुपरस्टार सिंगर 2 इस हफ्ते इस शो ने टीआरपी लिस्ट में पांचवी नंबर पर है।  शो में जज के तौर पर अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली नजर आ रहे हैं।

'Taarak Mehta' की बबीता जी की जुड़वा बहन को देख लोग कन्फ्यूज? Video हुआ Viral

यह रिश्ता क्या कहलाता है 

यह रिश्ता क्या कहलाता है की टीआरपी दिन पर दिन कम होती जा रही है। शो में वैसे तो काफी ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। लेकिन फिर भी न जाने क्यों ये शो अपनी ऑडियंस को खुश नहीं कर पा रहा है। इस हफ्ते ये शो टीआरपी लिस्ट में छठवे नंबर पर पहुंच गया है।

ये हैं चाहतें 

सीरियल 'ये हैं चाहतें' इस बार टीआरपी लिस्ट में सातवें नंबर पर है। सीरियल की कहानी डॉ प्रिशा और रॉकस्टार रुद्राक्ष के इर्द-गिर्द घूमती रहती है जिन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन