1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं ये टीवी एक्ट्रेस नहीं ले पा रही सांस, अस्पताल में हुई भर्ती

सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं ये टीवी एक्ट्रेस नहीं ले पा रही सांस, अस्पताल में हुई भर्ती

 Published : Feb 21, 2024 01:00 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 01:00 pm IST

टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही पिछले कुछ समय से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि मंगलवार को एक्ट्रेस की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Tv Actress Dolly Sohi- India TV Hindi
ये टीवी एक्ट्रेस अस्पताल में हुई भर्ती Image Source : DESIGN

'देवों के देव...महादेव' , 'एक था राजा एक थी रानी' और झनक जैसे शोज में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वालीं डॉली सोही बीते कुछ समय से  सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही हैं। इसकी वजह से एक्ट्रेस ने काम से भी ब्रेक ले लिया है। हालांकि वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं और आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच अब डाॅली ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़ने के बाद उनके फैंस चिंतित नजर आ रहे हैं। 

डाॅली को सांस लेने में हो रही दिक्कत

बीते दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में डॉली सोही की टीम के हवाले से  बताया गया थी कि अभिनेत्री को सांस लेने में समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, अब हाल ही में डॉली सोही ने खुद अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए  फैंस और फ्रेंड्स से अपने लिए दुआ की अपील की है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि-' दुआएं जादू का काम करती हैं इसलिए मैं चाहती हूं कि आप सब मेरे लिए दुआ करें।' अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हर कोई उनके इस पोस्ट पर काॅमेंट कर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की  दुआ कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं।

डॉली सोही का वर्कफ्रंट

डॉली सोही के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें 'भाभी' और 'कलश' जैसे शो में मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'मेरी आशिकी तुम से ही' और 'खूब लड़ी मर्दानी...झांसी की रानी' से टेलीविजन पर वापसी की। इसके अलावा, अभिनेत्री 'देवों के देव...महादेव', 'एक था राजा एक थी रानी' में दिखाई दीं। वहीं आखिरी बारी उन्हें टीवी शो 'झनक' में देखा गया था। 

ये भी पढ़ें:

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर इस नेता ने दिया था ऐसा ब्यान, एक्ट्रेस ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

विराट कोहली-अकाय की यह AI तस्वीर हो रही वायरल, बेटे को गोद में लिए किंग कोहली आए नजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन