1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक शो 'नागिन 6' का टीजर हुआ रिलीज, वापस आ गई नागिन

टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक शो 'नागिन 6' का टीजर हुआ रिलीज, वापस आ गई नागिन

 Published : Jan 03, 2022 07:44 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 04:26 pm IST

जब एकता 'बिग बॉस 15' के वीकेंड का वार एपिसोड में मेहमान के तौर पर गई थीं तब उन्होंने 'नागिन' के नए सीजन के बारे में बात करते हुए नागिन के एक्टर के नाम की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अभिनेता का नाम 'M' अक्षर से शुरू होगा।

Naagin 6 Teaser- India TV Hindi
Naagin 6 Teaser Image Source : INSTAGRAM/ BALAJITELEFILMSLIMITED

Highlights

  • एकता कपूर द्वारा निर्मित नागिन की शुरुआत 2015 में हुई थी।
  • इसका का छठा सीजन जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होगा।

टीवी का फेमस सीरियल और एक्ट्रेस एकता कपूर की सीरीज 'नागिन' एक बार फिर से दस्तक देने जा रहा है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर 'सीजन 6' का टीजर जारी किया है। 22 सेकेंड के इस टीजर को देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ सकती हैं। अब तक नागिन के पांच सीजन आ चुके हैं। इसके हर सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 

टीजर से पता चलता है कि नागिन 6 की कहानी महामारी के दौर में सेट की गयी है। टीजर के शुरुआत में वॉइसओवर सुनाई दे रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि 2019 में सब ठीक था। लेकिन 2020 में दुनिया को एक महामारी ने अपनी चपेट में लिया उसके बाद दुनिया बहुत बदल गई है। साथ ही पृथ्वी का तस्वीर आता है उसके बाद एक नागिन धीरे-धीरे पृथ्वी के चारों और लिपटती जाती है। इस टीजर में नीले रंग की नदी को लाल होते दिखाया गया है। टीजर के आखिरी में नागिन पूरी दुनिया पर कब्जा जमाती नजर आ रही है। यह टीजर इस ओर इशारा करता है कि अब 'नागिन' और भी दमदार हो गई है। खैर, नागिन का महामारी से क्या संबंध है इसका पता तो ट्रेलर आने के बाद ही चलेगा। 

बता दें, जब एकता 'बिग बॉस 15' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में मेहमान के तौर पर गई थीं तब उन्होंने 'नागिन' के नए सीजन के बारे में बात करते हुए नागिन के एक्टर के नाम की ओर इशारा करते हुए बताया था कि अभिनेता का नाम 'M' अक्षर से शुरू होगा।

एकता कपूर द्वारा निर्मित नागिन की शुरुआत 2015 में हुई थी। पहले सीजन की शुरुआत मौनी रॉय,अर्जुन बिजलानी और अदा खान के साथ हुई थी। मौनी और अदा इच्छाधारी नागिनों के रोल में थीं। ये सीजन काफी हिट रहा था। बाद के सीजन में सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी, रजत टोका, निया शर्मा, शरद मल्होत्रा और अन्य मुख्य किरदारों में नजर आये थे। 

नागिन अब छठे सीजन के साथ आ रहा है जो 30 जनवरी से ऑन एयर होगा। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसका छठा सीजन जल्द ही कलर्स पर प्रसारित होगा।

Bigg Boss 15 : धर्मेंद्र ने बॉबी देओल को लेकर शेयर किया एक मजेदार किस्सा, बोले-  'जब बिना अंडरवियर के..

अंकिता लोखंडे ने गर्ल गैंग के साथ नए साल के जश्न की धमाकेदार तस्वीरें की शेयर, प्लास्टर में नजर आईं एक्ट्रेस

Bigg Boss 15: सुरभि चंदना, मुनमुन दत्ता समेत टीवी की 4 मशहूर हस्तियों की होगी शो में एंट्री​

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन