1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नागिन' फेम आशका गोराडिया ने मदर्स डे पर सुनाई गुड न्यूज, शादी के 6 साल बाद की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

'नागिन' फेम आशका गोराडिया ने मदर्स डे पर सुनाई गुड न्यूज, शादी के 6 साल बाद की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

 Published : May 14, 2023 05:03 pm IST,  Updated : May 14, 2023 05:04 pm IST

'Naagin' फेम आशका गोराडिया ने मदर्स डे के खास मौके पर फैंस को बताया कि वह मां बनने वाली हैं। आशका के बच्चे का जन्म इस साल नवंबर के महीने में होगा।

naagin actress- India TV Hindi
naagin actress aashka Image Source : INSTAGRAM/AASHKAGORADIA

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने मदर्स डे के मौके पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। एकता कपूर के सीरियल 'कुसुम' में कुमुद का किरदार निभाकर घर घर में फेमस हुईं Aashka Goradia ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो के साथ अपने Beach Baby की अनाउंसमेंट की है। आशका 37 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं, उन्होंने प्रेग्नेंसी के साथ डिलीवरी का महीना भी फैंस को बता दिया है। आशका के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आशका ने की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

टीवी सीरियल 'नागिन' फेम आशका गोराडिया ने वीडियो के साथ खास कैप्शन में लिखा, 'मदर्स डे के दिन, ये और भी खास हो जाता है। हमारे परिवार में 1 और सदस्य इस नवंबर में बढ़ जाएगा। हमें शुभकामनाएं दीजिए जिस सफर पर हम निकले हैं। बीच बेबी रास्ते में है।' आशका गोराडिया ने अपने वीडियो में बताया कि बच्चे का जन्म नवंबर 2023 में होने वाला है। वीडियो में समंदर किनारे की रेत और लहरें दिख रही हैं जिनके साथ एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। बता दें कि आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल ने साल 2017 में शादी रचाई थी। 

आशका गोराडिया ने छोड़ी एक्टिंग

टीवी की फेमस एक्ट्रेस रहीं आशका ने छोटे पर्दे से लंबे समय से दूरी बना रखी है। आशका ने 'कुसुम', 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहीं तो होगा' और 'नागिन' जैसे दर्जनों टीवी सीरियलों में काम किया है। छोटे पर्दे से दूरी बनाने के बाद आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्टिंग छोड़ आशका खुद का योगा स्कूल चलाती हैं जहां वह लोगों को योगा करना सिखाती हैं। इसके अलावा भी आशका के कई और बिजनेस हैं। आशका गोराडिया शादी के बाद पति  ब्रेंट गोबल के साथ गोवा शिफ्ट हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से परिणीति-राघव की शादी का नहीं हो रहा इंतजार, बहन टिशा को ऐसे दी इंगेजमेंट की बधाई

एक्ट्रेस हो या फिर हाउस वाइफ, बच्चों के लिए सब बन जाती हैं देसी मां, ट्विंकल खन्ना का वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

कहां खाई थी मैगी और कहां हुई थी शूटिंग, सारा अली खान ने 5 साल बाद रीक्रिएट किया डेब्यू फिल्म का सीन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन