1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Oops! भारी भीड़ में सेल्फी लेते हुए धड़ाम से गिरीं उर्फी जावेद, Video आया सामने

Oops! भारी भीड़ में सेल्फी लेते हुए धड़ाम से गिरीं उर्फी जावेद, Video आया सामने

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 16, 2023 07:40 am IST,  Updated : Jun 16, 2023 07:40 am IST

उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद भारी भीड़ में सेल्फी लेते हुए गिर पड़ीं। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Urfi Javed- India TV Hindi
उर्फी जावेद। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद वैसे तो अपने अजीबों-गरीब कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार उनके सोशल मीडिया पर छाने की वजह कुछ और ही है। एक्ट्रेस इस बार अपने कपड़ों को लेकर नहीं, बल्कि एक ऊप्स मोमेंट का शिकार होने की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग लगातार मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

उर्फी जावेद हुईं ऊप्स मोमेंट

सामने आए वीडियो में उर्फी भारी भीड़ के बीच नजर आ रही हैं। वो अपने एक फैन के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। इसी बीच उनका पैर मुड़ता है और वो धड़ाम से लोगों के बीच गिर पड़ती हैं। वो पूरी तरह से जमीन पर लोटपोट हो जाती हैं। हाई हील की वजह से उनके साथ ये घटना होती है। एक शख्स के सहारे से वो दोबारा खड़ी होती हैं। इस घटना से वो थोड़ा झेप जाती हैं, लेकिन वो इसको बाद भी मुस्कुराते हुए फैन के साथ तस्वीर क्लिक कराती हैं और कहती हैं कि जरा जल्दी कर लो। वो इस बीच थोड़ी इरिटेट होती भी दिख रही हैं। 

उर्फी के कॉन्फिडेंस की हुई तारीफ
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उर्फी के गिरने के बाद भी सेल्फी लेने वाले जरा भी पीछे नहीं हटते, वो इंतजार करते हैं कि वो दोबारा खड़ी हों और उनके साथ तस्वीरें लें। उर्फी ने पिंक क्रॉप टॉप और ओवर साइज्ड बेज ट्राउजर कैरी किए हैं। साथ ही वो हाई हील्स में नजर आ रही हैं। उर्फी का अवतार वैसे अक्सर ही ऐसा होता है। वैसे उर्फी का ये ऊप्स मोमेट ट्रोल्स की नजरों से बच नहीं पाया। उन्होंने उर्फी को जमकर ट्रोल कर दिया। वहीं कुछ ने उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ भी की। एक फैन ने लिखा कि गिरने के बाद भी उर्फी का कॉन्फिडेंस जरा भी नहीं हिला। एक ने तो मजाक उड़ाने वालों की क्लास लगा दी। 

इन शोज में नजर आ चुकी हैं उर्फी
बता दें, कई बार सेलेब्स भीड़ में ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में उर्फी जावेद कोई पहली नहीं हैं, जिसके साथ ऐसा हुआ हो। बात करें उर्फी जावेद की तो वो सोशल मीडिया पर अपने अजीब फैशन स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। वो किसी भी चीज के कपड़े झट से बना लेती हैं। उनको चहाने वाले उनके इसी अंदाज के कायल हैं। वो स्पिट्सविला और बिग बॉस ओटीटी जैसे रियालिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें: ‘Adipurush’ देखने जाने वाले हैं? जान लें टिकट की कीमत

BARC TRP में बड़ी फेरबदल, 'अनुपमा' से लेकर 'इमली' तक की चमकी किस्मत!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन