1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने जब किया डांस एक्ट को डायरेक्ट

एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने जब किया डांस एक्ट को डायरेक्ट

 Published : Mar 05, 2022 10:35 pm IST,  Updated : Mar 05, 2022 10:37 pm IST

रोहित शेट्टी ने हाल ही में इंडियाज गॉट टायलेंट के सेट पर एक डांस एक्ट को डायरेक्ट किया है।

रोहित शेट्टी- India TV Hindi
रोहित शेट्टी Image Source : INSTAGRAM/ROHIT SHETTY

इंडियाज गॉट टैलेंट का आने वाला एपिसोड काफी रोमांचक होने वाला है। रोहित शेट्टी इस वीकेंड शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि, जो बात इसे बेहद रोमांचक बनाती है, वह यह है कि रोहित इंडियाज गॉट टैलेंट पर अपने डांस डायरेक्शन की शुरुआत करेंगे। सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए गए नए प्रोमो में वो वॉरियर स्क्वॉड को डायरेक्ट करते नजर आ रहे हैं।

Gangubai Kathiawadi Box Office Collection: कमाई के मामले में 100 करोड़ के पार, 'गंगूबाई' ने कहा- इतना सारा प्यार...

वॉरियर स्क्वॉड को हाल ही में अमेरिका गॉट टैलेंट में भाग लेने का इनविटेशन मिला है। रोहित शेट्टी टीम से काफी प्रभावित नजर आ रहे हैं। नए प्रोमो में, एक्शन डायरेक्टर, उनके डांस सीक्वेंस को डायरेक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जज बादशाह यह ऐलान करते हुए दिखाई देते हैं कि रोहित शेट्टी ने शो में एक डांस एक्ट का डायरेक्ट करके इतिहास रच दिया है।

यह भी पढ़ें- Jhund's Box Office Collection Day 1: अमिताभ की फिल्म 'झुंड' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

प्रोमो को सोनी टीवी के सोशल मीडिया हैंडल पर कैप्शन के साथ साझा किया गया है, “इंडियाज गॉट टैलेंट के हमारे गेस्ट रोहित शेट्टी ने इंडियन रियलिटी शो में पहली बार किया कोई एक्ट डायरेक्ट किया है!"

इंडियाज गॉट टैलेंट सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे टेलीकास्ट किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन