1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. तलाकशुदा शख्स से एक्ट्रेस ने की शादी, पति के कैरेक्टर पर उठे सवाल तो बोली- 'उसकी 2 बीवियों से...'

तलाकशुदा शख्स से एक्ट्रेस ने की शादी, पति के कैरेक्टर पर उठे सवाल तो बोली- 'उसकी 2 बीवियों से...'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 08, 2025 08:40 pm IST,  Updated : Jun 08, 2025 08:40 pm IST

'भाबीजी घर पर हैं' में गोरी मेम यानी अनीता भाभी के किरदार निभा चुकी इस एक्ट्रेस ने एक ऐसे शख्स से शादी की है, जो पहले ही दो बार तलाक ले चुका है। ऐसे में जब एक्ट्रेस के पति को ट्रोल किया जाने लगा तो एक्ट्रेस ने यूजर्स की जमकर क्लास लगाई थी।

nehha pendse- India TV Hindi
इस हसीना ने 2 बार तलाक ले चुके शख्स को बनाया हमसफर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड से लेकर टीवी टाउन तक में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने किसी ऐसे शख्स को अपना जीवनसाथी बनाया जो तलाकशुदा थे। इस लिस्ट में कई बड़ी अभिनेत्रियों का नाम शुमार है। 'भाबीजी घर पर हैं' में गोरी मेम यानी अनीता भाभी के किरदार निभा चुकी इस एक्ट्रेस ने भी एक ऐसे शख्स से शादी की है, जो पहले ही तलाकशुदा था। वो भी एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार। हम बात कर रहे हैं 'भाबीजी घर पर हैं' फेम नेहा पेंडसे की, जिन्होंने 2020 में बिजनेसमैन शार्दुल सिंह बयास से शादी की थी। दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं। हालांकि,जब एक्ट्रेस ने शार्दुल से शादी की उन्हें और उनके पति को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा, जिसकी वजह थी शार्दुल के तलाक।

नेहा और शार्दुल को जब किया गया ट्रोल

दरअसल, शार्दुल बयास से शादी को लेकर एक्ट्रेस के फैसले पर सवाल उठने लगे। शार्दुल के दो तलाक की भी खूब चर्चा हुई। नेहा ने जैसे ही शार्दुल के साथ अपनी शादी का खुलासा किया, लोगों ने उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाना शुरू कर दिया। कई ने जहां शार्दुल के कैरेक्टर पर सवाल उठाए तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को गोल्ड डिगर कहा। एक्ट्रेस पर आरोप लगे कि उन्होंने पैसों के लिए दो बार तलाक ले चुके  शख्स से शादी की है। जब लंबे समय तक ये चर्चाएं बंद नहीं हुईं तो ऐसे में एक्ट्रेस को खुद सामने आकर ट्रोल्स की बोलती बंद करना पड़ा।

जब नेहा ने पति का किया बचाव

ट्रोल्स की बातें सुनकर नेहा पेंडसे को काफी गुस्सा आया। ऐसे में उन्होंने एक इंटरव्यू में उन लोगों की जमकर क्लास लगाई जो उन्हें और शार्दुल को उनकी शादी को लेकर ट्रोल कर रहे थे। नेहा भी शार्दुल से पहले दो-तीन रिलेशनशिप में रह चुकी थीं। ऐसे में एक्ट्रे ने कहा था- 'लोग शार्दुल के बारे में कहते हैं कि वो तलाकशुदा हैं, लेकिन मैं भी तो कुंवारी नहीं हूं। मेरा भी ब्रेकअप हो चुका है। मैं भी वर्जिन नहीं हूं। मेरे पति ने मुझसे कभी कुछ नहीं छुपाया। उनकी दो बीवियां थीं और उन दोनों से उनकी दो प्यारी बेटियां हैं। मैं सब जानती हूं।'

मैंने जिनसे प्यार किया, वे शादी का नाम सुनकर भाग गए- नेहा पेंडसे

एक्ट्रेस ने अपने पति का समर्थन करते हुए कहा था- 'कम से कम उसमें इतनी हिम्मत तो थी, कि जिससे उसने प्यार किया उससे शादी की। मेरा साथ तो ऐसा हुआ कि जब तक बात प्यार की थी, सब ठीक रहता था। लेकिन, जैसे ही शादी तक बात पहुंचने लगती, सामने वाला गायब ही हो जाता।'

घर-काम साथ नहीं संभाल सकती- नेहा

बता दें नेहा पेंडसे ने एक बार अपनी फैमिली प्लानिंग पर भी बात की थी। एक्ट्रेस की शादी को 5 साल हो गए हैं और अभी तक वह मां नहीं बनी हैं। इसपर उन्होंने कहा था कि वह बच्चे तो चाहती हैं, लेकिन बच्चे बड़ी जिम्मेदारी होते हैं। इसलिए उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा दिए हैं। नेहा ने कहा था- 'मुझे मां बनना है, लेकिन अभी नहीं। मुझे लगता है कि मेरे अंदर कुछ ऐसी चीजें हैं जो मुझे बच्चा पैदा करने से रोक रही हैं। मैं शायद मां ना बनूं, क्योंकि मेरे अंदर इनसिक्योरिटीज हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं काम और घर दोनों साथ संभाल सकती हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन