1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कहां गुम हैं 'विकराल और गबराल' के गबरू? 3 फुट के एक्टर को कभी हाइट पर मिले ताने, 23 साल बाद फिर चर्चा में केके गोस्वामी

कहां गुम हैं 'विकराल और गबराल' के गबरू? 3 फुट के एक्टर को कभी हाइट पर मिले ताने, 23 साल बाद फिर चर्चा में केके गोस्वामी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 30, 2026 10:07 am IST,  Updated : Aug 30, 2026 10:07 am IST

हॉरर शो 'विकराल और गबराल' से मशहूर हुए एक्टर केके गोस्वामी को भला कोई कैसे भूल सकता है। कभी हाइट को लेकर ताने सुनने वाले केके गोस्वामी एक समय पर टीवी ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम बन चुके थे, लेकिन लंबे समय से किसी शो में नजर नहीं आए हैं।

k k goswami- India TV Hindi
केके गोस्वामी। Image Source : INSTA/@VIRALBHAYANI/@K_K_GOSWAMI_ACTOR

90 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत के दौरान एंटरटेनमेंट की दुनिया में हॉरर फिल्मों के साथ-साथ हॉरर शोज को लेकर भी जबरदस्त क्रेज था। 2000 के दशक की ही दौरान टीवी पर एक शो आया, जिसका नाम 'विकराल और गबराल' है, जिसमें डर, मिस्ट्री और एडवेंचर का जबरदस्त डोज था। शो में महानायक विकराल और नन्हा गबरू मिलकर बुरी ताकतों को काबू में करते थे। 2003 में टेलीकास्ट हुए इस शो में गबरू की भूमिका निभाकर केके गोस्वामी उर्फ कृष्णकांत गोस्वामी ने खूब सुर्खियां बटोरीं और उन दिनों कई टीवी शोज में दिखाई दिए। लेकिन, अब सालों से केके गोस्वामी लाइमलाइट से दूर हैं और किसी टीवी शो या मूवी में नजर नहीं आए हैं। इस बीच केके गोस्वामी लंबे समय बाद दिखाई दिए। कुकू कोहली की प्रेयर मीट में केके गोस्वामी को लंबे समय बाद देखा गया।

कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचे केके गोस्वामी

'विकराल और गबराल' की कहानी के साथ-साथ कास्ट भी बेहद शानदार थी। शो में मामिक सिंह और सलिल अंकोला ने विक्राल और केके गोस्वामी ने गबरू उर्फ गबराल की भूमिका निभाई थी। हाल ही में केके गोस्वामी दिवंगत निर्देशक कुकू कोहली की प्रेयर मीट में पहुंचे, जहां विक्की कौशल-कैटरीना कैफ सहित कई फिल्मी हस्तियां पहुंची थीं। लंबे समय बाद केके गोस्वामी को देखकर फैंस को उन्हें पहचानने में जरा भी देर नहीं लगी। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया कि कैसे केके गोस्वामी को देखकर उनकी बचपन की यादें ताजा हो गईं।

केके गोस्वामी को देख खुश हुए फैन

केके गोस्वामी को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी खुशी जाहिर की। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'मेरे बचपन का गबराल, वो बेस्ट शो था।' वहीं एक ने लिखा- 'ये तो विकराल और गबराल के गबरू हैं, सालों बाद नजर आए।' वहीं कई ने उनके अन्य शोज जैसे 'हातिम', 'श्श्श्श... फिर कोई है' जैसे शोज का जिक्र किया और बताया कि वह केके गोस्वामी को कितना मिस कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी यूजर्स थे, जिन्होंने केके गोस्वामी के फिर पर्दे पर वापसी को लेकर सवाल किए और उम्मीद जताई कि शायद वह फिर अपने फेवरेट एक्टर को पर्दे पर देख सकें।

केके गोस्वामी के बारे में

केके गोस्वामी के बारे में बात करें तो उनका जन्म 3 सितंबर 1973 को बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था और उनका पूरा नाम कृष्णकांत गोस्वामी है। केके गोस्वामी अपनी हाइट के लिए भी काफी चर्चा में रहे। केके गोस्वामी की हाइट 1.15 मीटर (3 फुट 9 इंच) है। एक समय पर अभिनेता को अपनी कम हाइट के लिए काफी ताने मिलते थे, लेकिन समय के साथ उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की और एक समय पर मनोरंजन जगत के सबसे मशहूर एक्टर्स में शुमार हो गए। केके अभी भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और आखिरी बार 2017 में 'त्रिदेवियां' में नजर आए थे। केके गोस्वामी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडटे शेयर करते रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः क्यों बंद हुआ था CID? दया ने सालों बाद बताया सच, बोले- शो के लिए लता मंगेशकर ने लड़ी थी लड़ाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन