1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु की शक्ल देखने से मना करेगा अबीर, अक्षरा परिवार वालों को देगी 440 वोल्ट का झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु की शक्ल देखने से मना करेगा अबीर, अक्षरा परिवार वालों को देगी 440 वोल्ट का झटका

 Published : Aug 22, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Aug 22, 2023 04:33 pm IST

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' को जबरदस्त टक्कर दे रहा है। शो में आए दिन फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभिमन्यु जेल से बाहर आ गया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Abhir refuse to see Abhimanyu face Akshara will give 440 volt shock to th- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM

YRKKH Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। शो की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। जहां अक्षरा-अभिमन्यु को जेल भेजना चाहती थी। वहीं अब अक्षु ने खुद अभी को जेल से रिहा कर दिया है। शो में नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है कि अक्षरा-अभिमन्यु का सपोर्ट करती है और मुस्कान से भी बहस करती है। अक्षरा कोर्ट में अभिमन्यु को निर्दोष साबित कर देती है। इस बात पर अक्षरा का बेटा अबीर और उसका परिवार उसे गुस्सा हो जाता है। 

अक्षरा देगी 440 वोल्ट का झटका

सीरियल में आगे देखने को मिलेगा कि कोर्ट की कार्रवाई शुरू होती है। अक्षरा-अभिमन्यु की बेगुनाही का सबूत सबके सामने पेश करती है। वह कोर्ट में एक वीडियो दिखती है, जिसमें वह अभिनव की मौत का सच छुपा होता है। ये वीडियो देखकर सबको 440 वोल्ट का झटका लगता है। यह वीडियो अभिमन्यु और अभिनव के पहाड़ में बाच करते समय का था। इस वीडियो में सफा दिखाई देता है कि अभिमन्यु, अभिनव को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसको नहीं बचा पता है। 

अभिमन्यु के पक्ष में होग फैसला
अभी तो शो में और भी कही नाटक देखने को मिलने वाले हैं। अभिमन्यु और अभिनव का वीडियो देखकर हर कोई हैरान हो जाता है, लेकिन फिर भी मुस्कान, अभिमन्यु को दोषी मनती है। इस दौरान जज अक्षरा से सवाल भी करते हैं। उन्होंने ये वीडियो पहले क्यों नहीं दिखाया। अक्षरा बताती है कि उसके पास ये वीडियो पहले नहीं था। पर जब मैंने जांच पड़ताल की तो मुझे ये वीडियो मिला। सब कुछ सुने और देखने के बाद जज अभिमन्यु के पक्ष में फैसला सुनाते हैं। 

अभिमन्यु की शक्ल देखने से मना करेगा अबीर
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु के बाहर आते ही मंजरी खुशी से उसे गले लगा लेती है। अभिमन्यु जेल से निकलकर अबीर से मिलने गोयनका हाउस जाता है, लेकिन अबीर उसे मिलने के लिए मना कर देता है। वह कहता है कि मुझे उनकी शक्ल भी नहीं देखनी वो मेरे पिता की मौत के जिम्मेदार है। अक्षरा-अभिमन्यु, अबीर को पूरे घर में ढूंढते हैं, लेकिन वह कहीं नहीं मिलता है। 

ये भी पढ़ें:

'चंद्रयान 3' पर करीना कपूर से लेकर मनोज जोशी तक, इन स्टार्स ने जाहिर की खुशी

Bigg Boss 17: इस दिन से शुरू होगा टीवी पर 'बिग बॉस 17'? सलमान खान की धांसू एंट्री के लिए हो जाएं तैयार

रजनीकांत ने CM Yogi Adityanath के क्यों छुए पैर? सुपरस्टार ने दिया जवाब

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन