1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिमन्यु ने अक्षरा को दी धमकी, मुस्कान-कायरव की शुरू हुई लव केमिस्ट्री! अभिनव का हाल हुआ बेहाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिमन्यु ने अक्षरा को दी धमकी, मुस्कान-कायरव की शुरू हुई लव केमिस्ट्री! अभिनव का हाल हुआ बेहाल

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Apr 23, 2023 11:58 pm IST,  Updated : Apr 23, 2023 11:58 pm IST

अक्षरा को लगता है की अभिमन्यु उसका सब कुछ बर्बाद कर देगा। वह अभिनव को सबकुछ बताने का फैसला करती है। अक्षरा को यह सोचकर चिंता होती है की अभिमन्यु को सच्चाई पता चल गई है और अब वह अभीर को जाने नहीं देगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 April 2023- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI

आज के एपिसोड में अक्षरा घबरा जाती हैं। वह सोचती है कि अभिमन्यु ने सच्चाई जान ली है, लेकिन कोई भी इस सच को नहीं बदल सकता है कि अभीर अभिनव का बेटा है। मुस्कान, कायरव के कमरे में जाती है तभी उसे उसके दोस्त के साथ कायरव की बातचीत सुनती है। कायरव की दोस्त पूछती है कि क्या वह किसी लड़की को पसंद करता है। कायरव कबूल करता है कि वह उसे पसंद करता है। मुस्कान को लगता है कि कायरव उसके बारे में बात कर रहा है। अभिनव, मुस्कान से पूछता है कि उसे क्या हुआ है।

मंजरी-अक्षरा की बातचीत -

अभिमन्यु घर वापस आता है। वह मंजरी के साथ अपने अतीत को याद करता है। मंजरी, अभिमन्यु से पूछती है कि उसे क्या परेशान कर रहा है। वह अभिमन्यु से पूछती है कि क्या वह गोयनका हाउस गया था और वहां कुछ हुआ था। अक्षरा को लगता है कि अभिमन्यु उसका सब कुछ बर्बाद कर देगा। वह अभिनव को सबकुछ बताने का फैसला करती है। अक्षरा को यह सोचकर चिंता होती है कि अभिमन्यु को सच्चाई पता चल गई है और अब वह अभीर को जाने नहीं देगा। मंजरी, अक्षरा को अपनी कार से खींचती है। वह अक्षरा से पूछती है कि क्या वह ठीक है। मंजीर अक्षरा को लापरवाह होने के लिए डांटती है। वह आगे अक्षरा से अभीर के बारे में बात करती है और कहती है कि वह उसके साथ जुड़ाव महसूस करती है। मंजरी, अक्षरा से कहती है कि वह उसे कभी माफ नहीं करेगी, लेकिन अभीर के लिए दुआ जरूर करेगी। 

अक्षरा की कोशिश -
अक्षरा, अभीर से कहती है कि केवल अभिनव ही उसे इतना प्यार कर सकता है। अभीर, अक्षरा को बताता है कि अभिमन्यु गुब्बारे लाया हैं। अभिमन्यु को देखकर अक्षरा चिंतित हो जाती है। सुरेखा, अक्षरा से पूछती है कि वह अभिमन्यु को देखकर चौंक क्यों गई। अभिमन्यु, अभीर के साथ समय बिताने का फैसला करता है। अक्षरा रोकने की कोशिश करती है। मनीष, अक्षरा से अभिमन्यु को अभीर के साथ समय बिताने देने के लिए कहता है।

अक्षरा-अभिमन्यु की बहस -
अभिमन्यु कहता है कि उनका अभीर के साथ एक बंधन है। अभिमन्यु, अभीर के साथ समय बिताता है। अभीर, अभिमन्यु से कुछ करने के लिए कहता है क्योंकि वह यूएसए नहीं जाना चाहता। अभिमन्यु, अभीर से पूछता है कि क्या उसे सच में US नहीं जाना है। अभीर को अमेरिका ले जाने को लेकर अक्षरा और अभिमन्यु में बहस होती है। अभिमन्यु, अक्षरा से कहती है कि वह उसे अभीर को यूएसए नहीं ले जाने देगा। 

प्रीकैप: अभिमन्यु, गोयनकास को बताता है कि अभीर US नहीं जा सकता है। उसने अभीर की सर्जरी तक शादी नहीं करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें-

Virat Kohli ने मैच के दौरान Anushka Sharma पर इस अंदाज में लुटाया प्यार, देखें वायरल फोटो

Bigg Boss Telugu 6: कॉमेडियन Chalaki Chanti आईसीयू में हुए भर्ती, इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर

Urvashi Rautela: इस शख्स पर भड़की उर्वशी रौतेला, एक्ट्रेस ने भेजा लीगल नोटिस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन