1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभीर की बीमारी अभिनव-अक्षरा के लिए बनी मुसीबत, गुस्से में पति को ठहराया जिम्मेदार

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभीर की बीमारी अभिनव-अक्षरा के लिए बनी मुसीबत, गुस्से में पति को ठहराया जिम्मेदार

 Published : Mar 31, 2023 11:58 pm IST,  Updated : Apr 01, 2023 12:06 am IST

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिनव पर टूटा दुखों का पहाड़। दरअसल, अभीर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है, जिसके लिए उन्हें बेटे की सर्जरी करानी पड़ेगी। क्या इस बीमारी के लिए अक्षरा, अभिमन्यु से मदद लेगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 31 march 2023- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI

आज के एपिसोड में अभीर, अभिनव और अक्षरा से पूछता है कि रिपोर्ट में क्या लिखा है। वह उनसे पूछते हैं कि वे इतना सस्पेंस क्यों क्रिएट कर रहे हैं। अभिनव, अभीर को बताता है कि उसे पेट में इंफेक्शन हो गया है। अक्षरा अभीर की हालत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराती है। वह कहती है कि अभीर को मेरे कर्मों की सजा मिल रही है। अक्षरा रोने लग जाती है। 

अक्षरा ने खोया होश -

अभिनव, अक्षरा को को होश में आने के लिए कहता है। वह अक्षरा से कहता है कि भगवान ने पहले अभीर की मदद की थी और इस बार भी वह उसे बचा लेंगे। अभिनव कहता कि नियति में जो लिखा है वह होकर रहेगा। अभिनव, अक्षरा से चिंता न करने या हार न मानने के लिए कहता है।

मुस्कान को लगा झटका -
रूही, अभिमन्यु और आरोही की शादी की प्लानिंग करने का फैसला करते हैं। वह मंजरी से प्लानिंग को अच्छे से करने के लिए कहते हैं। मंजरी, रूही से उसकी डोल की शादी की प्लानिंग करने के लिए कहती है। शेफाली, मंजरी से चिंता न करने के लिए कहती है क्योंकि वह अभिमन्यु और आरोही की शादी की प्लानिंग करना चाहती है। अभिमन्यु ने शेफाली को अपने करियर पर ध्यान देने के लिए कहा। अभीर को चिप्स की वजह से संक्रमण हुआ है, यह जानकर मुस्कान चौंक जाती है। नीलिमा, मुस्कान से अक्षरा से बात करने के लिए कहती है। मुस्कान, अक्षरा से पूछती है कि क्या अभीर के ठीक होने तक उसे उसकी जरूरत है। अक्षरा, मुस्कान को नहीं आने के लिए कहती है। मुस्कान, अक्षरा को बताती है कि अभिमन्यु और आरोही की शादी तय हो गई है।

अक्षरा ने इस बात से किया इंकार - 
अक्षरा, अभिनव को डॉक्टर कहता है अभीर की सर्जरी जल्दी से करानी चाहिए। डॉक्टर अभिनव और अक्षरा को बताते हैं कि ऐसी सर्जरी की सक्सेस रेट कम होते हैं। वह अक्षरा, अभिनव को सर्वश्रेष्ठ हार्ट सर्जनों की लिस्ट देता है। अक्षरा को अभीर की सर्जरी की चिंता होती है। अभिनव लिस्ट में अभिमन्यु का नाम देखता है और यह सोचकर निश्चित हो जाता है कि अब अभी को कुछ नहीं होगा। अक्षरा ने अभीर के लिए भी अभिमन्यु की मदद लेने से इंकार कर दिया। 

Precap: मंजरी, अभिमन्यु और आरोही को हॉलिडे रिसॉर्ट में भेजती है। अक्षरा, अभिनव को पता चलाता है कि सिर्फ अभिमन्यु ही अभीर की सर्जरी कर सकता है।

ये भी पढ़ें-

राखी सावंत की हरकत पर भड़के लोग, वायरल वीडियो को देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

Karan Johar ने बिना नाम लिए इस एक्ट्रेस पर साधा निशाना, कहा दी ये बड़ी बात

Uorfi Javed ने लोगों से ट्वीट कर क्यों मांगी माफी, भड़के यूजर्स ने दिए रिएक्शन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन