1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु को कोर्ट तक घसीटेगी अक्षरा, अभिनव के लिए हंगामा करेगा अबीर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिमन्यु को कोर्ट तक घसीटेगी अक्षरा, अभिनव के लिए हंगामा करेगा अबीर

 Published : Aug 16, 2023 03:24 pm IST,  Updated : Aug 16, 2023 03:24 pm IST

YRKKH Upcoming Twist: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहालाता है' में एक धांसू ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में अक्षरा, अभिमन्यु का कार्ट में अपमान करेगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 5 major twist Akshara will drag Abhimanyu to court Abhir will create ruck- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM

YRKKH Upcoming Twist: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीआरपी लिस्ट में धूम मचा रहा है। वहीं 'अनुपमा' कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इन दिनों इस सीरियल में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सीरियल में फिलहाल अभिनव के रोल को अलविदा कह दिया गया है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे अक्षरा अबीर सो सच छुपा लेती है। वहीं अब दूसरी तरफ वो अभिनव की मौत का बदला अभिमन्यु से लेने की ठान चुकी है।

अभिमन्यु को लगेगा झटका 

आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु ने जब से अभिनव की मौत की खबर सुनी है। अक्षरा और अबीर के बारे में सोचकर अभी बुरी तरह से परेशान हो जाएगा है। इन सबके बीच अभिमन्यु परेशानी भी बढ़ जाएगी। क्योंकि उसे जेल से बेल मिलनी मुश्किल हो रही है। हालांकि मंजरी और आंनद दोनों उसे बेल दिलाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ अक्षरा के पूरे परिवार में मातम छाया हुआ हैं। अभिनव का अंतिम संस्कार भी अक्षरा करती है। 

अबीर करेगा हंगामा
इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अबीर अभिनव को याद करेगा। वह बार-बार अभिनव के बारे में सबसे पूछता है। यह सब देखकर अक्षरा दुखी हो जाएगी। अक्षरा को अचानक से अभिनव की आवाज आएगी और वह पूरे घर में अभिनव को ढूंढने लगेगी। यह सब देखकर मनीष, अक्षरा को शांत करवाता है। 

मंजरी, अक्षरा के सामने जोड़ेगी हाथ 
आगे देखने को मिलेगा कि अभिमन्यु को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस दौरान कोर्ट के बाहर अभिमन्यु, अक्षरा से अबीर के बारे में पूछेगा। तभी अक्षरा उस पर भड़क जाती है और अबीर को बिन बाप की औलाद बोल देती है। यह सुनते ही अभिमन्यु रो देगा। इसके बाद कोर्ट में गोयनका परिवार के सभी लोग अभिमन्यु के खिलाफ गवाही देंगे। मंजरी, अक्षरा को सामने हाथ जोड़कर उसे यब सब बंद करने को कहेगी।

अबीर को अक्षरा पर आया गुस्सा
अबीर और रूही कान्हा जी से प्रार्थना करते दिखाई देते हैं। अभिमन्यु और अभिनव के बारे में सच पता करने की कोशिस करते हैं। अबीर को अभिनव का फोन मिलता है और इसी वजह से जैसे ही अक्षरा से कोर्ट से आएगी तो अबीर उससे अभिनव के बारे में पूछेगा, लेकिन अक्षु फिर से उसे झूठ बोलेगी, जिस वजह से अबीर को अक्षरा पर गुस्सा आ जाएगा।  

ये भी पढ़ें-

 

Welcome 3: पेट पकड़कर हंसने के लिए तैयार हो जाएं, 'वेलकम 3' में मिलेगा बेहतरीन ट्विस्ट के साथ कॉमेडी का डोज

Rana Daggubati ने Sonam Kapoor से विवादित कमेंट पर मांगी माफी! बोले- मैं परेशान...

Box Office Collection Day 5: 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया धांसू रिकॉर्ड, OMG 2 और Jailer ने भी स्वतंत्रता दिवस पर किया धुआंधार कलेक्शन

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन