'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस हफ्ते मौत का खेल देखने को मिलेगा। यह पहली बार नहीं है, जब मेकर्स ने टीआरपी लिस्ट में खुद को बनाए रखने के लिए किरदार की मौत का सहारा लिया है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन शो में आने वाले दिनों में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे। अभिरा-अरमान की प्रेम कहानी और नोक-झोंक दर्शकों के बीच काफी पसंद की जाती है, लेकिन अब ये कपल जल्द ही अलग होने वाले हैं। दूसरी ओर, ऋषभ का सच सामने आते ही परिवार में फिर से झगड़ा होने वाला है और बुआ सा ऋषभ की जूते से पिटाई करेगी।
मायरा के सिरफिरे आशिक का खुलासा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में ऋषभ को मायरा के गुस्से का सामना करना पड़ता है, जबकि अरमान और अभिरा को जानलेवा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अरमान और अभिरा की जिंदगी एक ऐसे मोड़ पर आ गई है, जहां उनके प्यार की सबसे बड़ी परीक्षा होने वाली है। अनगिनत चुनौतियों का सामना करने और तमाम मुश्किलों के बावजूद फिर से एक होने के बाद दोनों की लाइफ में हैरान करने वाला ट्विस्ट आएगा। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ऋषभ खुद अभिरा के सामने यह कबूल करता है कि वह उसे कभी पकड़ नहीं पाएगी और यह भी बताता है कि वह ही मायरा का पीछा करने वाला सिरफिरा आदमी है।
मायरा को देख ऋषभ के चेहरे का उड़ा रंग
हालांकि, अरमान और अभिरा से हिम्मत पाकर मायरा ऋषभ का सामना करने का साहस जुटाती है। वह बेझिझक ऋषभ को चेतावनी देती है कि अब उसे उससे कोई डर नहीं लगता और वह उसका सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मायरा में आए इस बदलाव को देखकर ऋषभ हैरान रह जाता है और अपने किए पर दोबारा सोचने लगता है।
अरमान को हुई गंभीर बीमारी
अरमान और अभिरा कानूनी तौर पर दोबारा शादी करके अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का प्लान बनाते हैं, लेकिन अभिरा तब चिढ़ जाती है जब अरमान हल्दी की रस्मों के दौरान उसे छोड़कर चला जाता है। वह उससे कोर्ट में मिलने के लिए कहता है, लेकिन वहीं बेहोश हो जाता है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है। अभिरा जब कोर्ट पहुंचती है और उसे वहां न देख परेशान हो जाती है, क्योंकि वह फोन नहीं उठाता है। अस्पताल में अरमान यह जानकर पूरी तरह टूट जाता है कि उसे ब्रेन ट्यूमर है और उसे आगे का इलाज करवाना होगा। अपनी भावनाओं और जिम्मेदारियों के बीच फंसा हुआ, वह इस बात को लेकर परेशान होता है कि अगर उसे कुछ हो गया तो मायरा, मुक्ति और अभिरा का क्या होगा।
अभिरा से शादी के पहले अरमान की मौत
अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा अरमान-अभिरा से शादी न करने का फैसला करता है, जिससे अभिरा का दिल टूट जाता है। वह उससे कहता है कि उनके रिश्ते को साबित करने के लिए उनका प्यार ही काफी है, लेकिन अभिरा इस दलील को मानने से इनकार कर देती है। अरमान अपनी मौत के पहले अभिरा से दूर होने का फैसला करता है। बड़ा सवाल अब भी यही है कि क्या अभिरा-अरमान के इनकार के पीछे की सच्चाई जान पाएगी? या फिर, अरमान की बीमारी उन्हें हमेशा के लिए अलग कर देगी?
ये भी पढे़ं-
23 साल की मशहूर कंटेंट क्रिएटर सयानी चक्रवर्ती का निधन, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस