ये रिश्ता क्या कहलाता है 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, जिसकी कहानी और हर सीजन की कास्ट लोगों के दिलों में बसी हुई है। अब इस शो के आने वाले एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित के इस लोकप्रिय शो में अब जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है, जिसके बाद अभिरा-अरमान के साथ-साथ पूरे परिवार की जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। कहानी में तब सबसे ज्यादा मजा आने वाला है, जब कावेरी यानी दादी सा अपने रौद्र रूप में वापसी करेगी और विद्या को चेतावनी दी।
अभिरा की बेइज्जती करेगी विद्या
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक-एक करके सारे छिपे हुए सच सामने आने वाले हैं और अब विद्या का राज खुलने वाला है। विद्या कहती है कि अभिरा पोद्दार परिवार के लिए एक श्राप है, इसलिए वह घर में उसकी दोबारा एंट्री के खिलाफ है। वह मायरा को बचाने में नाकाम रहने के लिए अभिरा की बेइज्जती करती है और एक बार फिर साबित करती है कि वह एक अच्छी मां नहीं है।
मायरा को जेल में देख टूटी अभिरा
अपनी नाकामी से दुखी अभिरा, मायरा का भरोसा एक बार फिर तोड़ने के लिए खुद की बुराई करती है। वह अरमान से गुजारिश करती है कि वह उससे केस वापस ले ले और अपने तरीके से लड़े ताकि मायरा को जेल से बाहर निकाला जा सके। विद्या, अरमान को बहलाती है और जोर देती है कि उसे सिर्फ मायरा के बारे में सोचना चाहिए, क्योंकि अभिरा उसे कभी आजाद नहीं कर सकती।
अरमान को सच का आईना दिखाएगी कावेरी
अरमान, जो मायरा से बहुत प्यार करता है। वह खुद से केस संभालने की तैयारी करता है, लेकिन जब उसे पता चलता है कि मायरा को अभी भी अभिरा पर पक्का भरोसा है तो वह बीच में ही रुक जाता है। भले ही अभिरा उसे बचाने में कामयाब नहीं हुई। बाद में कावेरी अरमान से उसके नेचर के बारे में पूछती है और बताती है कि वह सिर्फ मायरा के बारे में सोच रहा है। अभिरा के बारे में नहीं। अब सवाल यह है कि जब अरमान क्या करेगा?
विद्या के होश ठिकाने लगाएगी कावेरी
कावेरी उसे चेतावनी देती है कि भले ही वह मायरा को बेगुनाह साबित कर दे, लेकिन एक मां होने के नाते अभिरा अपनी बेटी को तब नहीं बचा पाई जब उसे उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इसके लिए खुद को कभी माफ नहीं कर पाएगी। विद्या को अपनी जीत का एहसास होता है। उसे लगता है कि अरमान ने आखिरकार अभिरा से केस छीनकर उसकी गलती सुधार ली, लेकिन कावेरी रहस्यमय तरीके से विद्या को चेतावनी देती है कि अरमान के लिए सभी गलतफहमियां दूर करने का समय आ गया है। कावेरी की बातें विद्या को हिलाकर रख देती हैं, क्योंकि अरमान को अभी भी पता नहीं है कि अभिरा से अलग होने की असली वजह विद्या ही थी।
ये भी पढे़ं-