1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा पर नजर रखेगी रूही, अक्षरा के अतीत का खुलेगा राज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-अभिरा पर नजर रखेगी रूही, अक्षरा के अतीत का खुलेगा राज

 Published : Dec 10, 2023 07:55 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 07:58 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आगामी एपिसोड में अरमान-अभिरा का जीवनभर साथ देने का वादा करता है। अरमान, रूही और परिवार वालों के सामने बताता है कि वह अभिरा से प्यार करता है। वहीं दूसरी ओर अभिरा को उसकी मां अक्षरा के अतीत का राज पता चल जाएगा।

yrkkh, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, ruhi, abhira, armaan- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : X

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले एक दशक से सफलतापूर्वक चल रहा है। इस शो ने दुनिया भर में लाखों दिल जीते हैं और मेकर्स ने हाल ही में चौथा जेनरेशन लीप दिखाया है। लीप के बाद शो की कहानी बदल गई और नए कलाकारों को शो से जोड़ा गया। खैर, ऐसा लगता है जैसे दर्शक नई कास्ट या नई कहानी से खुश नहीं हैं क्योंकि जो भी चौथी पीढ़ी के बारे में दिखाया जा रहा है। वह दर्शकों काफी बोरिंग सा लग रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी इन दिनों अक्षरा और अभिनव शर्मा की बेटी अभिरा के इर्द-गिर्द है।

अरमान-अभिरा से टूटेगा कावेरी का रिश्ता 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हमने देखा कि अक्षरा को गोली लग जाती है और उसकी मौत हो जाती है। वह अरमान को अभिरा की देखभाल करने के लिए कहती है। अक्षरा की मौत के बाद अरमान-अभिरा से शादी कर लेता है और पूरे पोद्दार परिवार को सदमे में डाल देता है। कावेरी जो परिवार की मुखिया है वह एक गरीब लड़की से शादी करने के कारण अरमान से सारे रिश्ते तोड़ देती है। कावेरी, अरमान की मां के बारे में बुरा-भला कहती है जो उसे जन्म देते समय मर गई थी। अभिरा को लगता है कि अरमान भी उसकी तरह दुनिया में अकेला है। वह अरमान का सपोर्ट करने के लिए उसके साथ मजबूती से खड़े रहने का वादा करती है। 

अरमान, रूही नहीं अभिरा से करते है प्यार

दूसरी ओर रूही अरमान और अभिरा को होटल के कमरे में जाते हुए देखती है और उसे पता चलता है कि दोनों ने शादी कर ली है। उसका दिल टूट जाता है क्योंकि अरमान ने उससे वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा। वह ठगा हुआ महसूस करती है और रोहित और घर के बाकी लोगों को अरमान-अभिरा के खिलाफ भड़काती है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में रूही, अरमान और अभिरा पर नजर रखती है। वह अरमान-अभिरा को उनका वैवाहिक जीवन शुरू नहीं करने देती और उन्हें दूर रखने के लिए प्लान बनाती है। रूही जो अरमान के प्यार में पागल है उसे अभिरा के साथ रहने के लिए मना करती है। अरमान, रूही से कहता है कि वह अभिरा से प्यार करता है और उसका हमेशा सपोर्ट करने का फैसला करता है।

अक्षरा के अतीत का खुलेगा राज

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आगे के एपिसोड में अभिरा के सामने उसकी फैमिली का कड़वा सच सामने आएगा। उसे पता चल जाएगा कि अक्षरा के परिवार वालों के बारे में और अभिरा को ये भी पता चल जाता है कि रूही उसकी मौसी की बेटी है मतलब उसकी बहन है। 

ये भी पढ़ें:

आमिर खान की बेटी इरा खान के अवॉर्ड जीतने के बाद, एक्टर ने किया कुछ ऐसा वायरल हुआ वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा ने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

Year ender 2023: इस साल इन स्टार किड्स का बॉलीवुड में चला जादू, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन