1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर का सच जानकर गिरेगी अभिनव पर गाज, मचा देगा अभिमन्यु और अक्षरा की जिंदगी में हाहाकार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीर का सच जानकर गिरेगी अभिनव पर गाज, मचा देगा अभिमन्यु और अक्षरा की जिंदगी में हाहाकार

 Published : Apr 19, 2023 05:08 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 05:08 pm IST

YRKKH Upcoming Twist: शो में अब अभिनव के सामने जल्द ही गोद लिए हुए बेटे 'अभीर' का सच आने वाला है। इस शो में इस सच के बाद एक महाट्विस्ट की तैयारी मेकर्स कर चुके हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब रिश्तों की डोर काफी बुरी तरह उलझ चुकी है। शो में कहानी इन दिनों 'अभीर' के असली पिता का नाम सामने आने पर टिकी है। अभिनव ने अब तक  'अभीर' की असली पिता की तरह परवरिश की है, वहीं अब खुलासा होने जा रहा है कि अभीर का असली पिता अभिमन्यु है। इस ट्विस्ट के सामने आने के बाद कहानी पूरी तरह झझकोर देने वाली होगी। इस बात का खुलासा अभिनव की भूमिका निभाने वाले टीवी एक्टर जय सोनी ने किया है। 

क्या होगा नया मोड़

जय सोनी ने कहानी में आए नए मोड़ के बारे में बात की और बताया कि अभिनव का गोद लिया हुआ बेटा अबीर (श्रेयांश कौरव) वास्तव में अक्षरा (प्रणाली राठौड़) और अभिमन्यु (हर्षद चोपड़ा) का बेटा है। इस रहस्य का शो के किरदारों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस बारे में बात करते हुए जय ने कहा: "यह सबसे बड़े खुलासे में से एक होने जा रहा है जो अभिमन्यु, अक्षरा, अभिनव और आरोही (अभिमन्यु की मंगेतर) के जीवन में हलचल पैदा करेगा।" 

इस परेशानी से कैसे निपटेगा अभिनव 

उन्होंने आगे बताया कि कैसे उनका ऑन-स्क्रीन रोल अभिनव इस पूरी स्थिति से निपटेगा। उन्होंने कहा, "अब जब सच्चाई सामने आ गई है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिनव इस स्थिति से कैसे निपटते हैं। इतने लंबे समय तक साथ रहने के बाद अभिनव के लिए अबीर से दूर रहना मुश्किल होगा। अभिनव भले ही उनके बायलोजिकल पिता नहीं हैं, लेकिन वह उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा हैं। यह हमारे जीवन में कुछ बंधनों की तरह है जो खून के रिश्ते से परे हैं।" बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

Anupamaa Upcoming 5 Major Twist: अनुपमा में आएंगे ये बड़े ट्विस्ट, वापस लौटेगा अनुज

चल रहा है तीसरा सीजन 

आपको बता दें कि यह शो देश के सबसे लंबे चलने वाले शोज में से एक है। यह इस शो का तीसरा सीजन है। अब के किरदार पहले सीजन में नजर आने वाले किरदारों की तीसरी पीढ़ी है। पहले सीजन में लीड एक्ट्रेस हिना खान थीं, दूसरे सीजन में लीड किरदार शिवांगी जोशी थीं वहीं अब तीसरे सीजन में लीड किरदार को प्रणाली राठौर निभा रही हैं। 

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein: भरी महफिल में विराट ने की सई से जबरदस्ती, खोज निकाला सवि की मां का पता

INPUT-IANS

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन