1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में युवराज ने कोर्ट में अरमान से की हाथापाई, अक्षरा-अभिरा के सामने हार मानेगा विधायक

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में युवराज ने कोर्ट में अरमान से की हाथापाई, अक्षरा-अभिरा के सामने हार मानेगा विधायक

 Published : Nov 27, 2023 06:33 pm IST,  Updated : Nov 27, 2023 07:27 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में कई ट्विस्ट आने वाले हैं। अभिरा-अक्षरा की जिंदगी में जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। कोर्ट में अरमान सच का साथ देकर सभी का मुंह बंद करने वाला है।

yrkkh, yeh rishta kya kehlata hai, akshara, abhira, armaan - India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट से बाहर हो चुका है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में चौथी जेनरेशन की स्टोरी शुरू हुई है, लेकिन दर्शकों नई कहानी बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है, जिसकी वह से शो की टीआरपी दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। मगर अब बहुत जल्द इस शो से एक नए किरदार का पत्ता कटने वाला है। इसी के साथ अभिरा की जिंदगी में बहुत बड़ा तमाशा देखने को मिलने वाला है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्ट में अभिरा का सच जाने के बाद अरमान, युवराज को जेल भेज देता है और अक्षरा-अभिरा को इंसाफ दिलता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड्स बहुत ही धमाकेदार होने वाले हैं। 

कोर्ट में युवराज और अरमान की हुई हाथापाई

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें आपको अक्षरा और अभिरा का नया रूप देखने को मिलने वाला है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नया मोड़ देखने को मिलेगा। युवराज को 10 साल की जेल हो जाएगी। अरमान-अभिरा का सच जानने के बाद उसे इंसाफ दिलता है, जिसके बाद कोर्ट रूम में युवराज और अरमान के बीच हाथापाई हो जाती है। युवराज इतना सबकुछ होने के बाद भी अक्षरा-अभिरा को धमकी देता है। 

यहां देखें वीडियो-

अक्षरा-अभिरा से हार जाएगा विधायक

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो की शुरूआत अक्षरा-अभिरा से होती है। अरमान कोर्ट में अभिरा के लिए केस लड़ाता है और अपने फूफा से जीत जाता है।'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो में दिखाया जाता है कि अक्षरा की बेटी अभिरा को परेशान करने वाले को सजा मिल जाती है। युवराज के पिता और विधायक जगराज केस हार जाता है, जिस के बाद वह अक्षरा-अभिरा से नजरें नहीं मिला पाता है। 

लीप के बाद की स्टार कास्ट 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आंखों में सपने लेकर आपके सामने आ रही है अक्षरा की बेटी अभिरा, लेकिन उनकी चिंता उसकी मां को हमेशा बनी रहती है, अब अक्षरा और उसकी बेटी अभिरा का सफर कैसा होगा ये देखना है।' शो की नई कहानी आने वाले महीने से शुरू होगी। इसके पहले मेकर्स ने इसकी स्टार कास्ट को लेकर भी खुलासा किया था। 

ये भी पढ़ें-

'गुम है किसी के प्यार में' सई-विराट की तरह सवी और ईशान की होगी शादी, नया प्रोमो देख नाच उठेंगे आप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में जगराज देगा अभिरा और अक्षरा को धमकी, मसीहा बना ये शख्स

Bigg Boss 17 में खानजादी और नील भट्ट की लड़ाई देख, खुशी से झूम उठी ऐश्वर्या शर्मा

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन