1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. वेब सीरीज के लिए अदा शर्मा ने अपने बालों में कराए तीन रंग, देखिए तस्वीरें

वेब सीरीज के लिए अदा शर्मा ने अपने बालों में कराए तीन रंग, देखिए तस्वीरें

 Published : Jun 18, 2019 08:38 pm IST,  Updated : Jun 18, 2019 08:38 pm IST

जानिए क्यों इस एक्ट्रेस ने अपने बालों में तीन रंग कराए हैं....

अदा शर्मा- India TV Hindi
अदा शर्मा

मुंबई: वेब सीरीज 'द हॉलिडे' से वेब की दुनिया में आगाज करने के लिए तैयार अभिनेत्री अदा शर्मा ने अपने बालों को - बैंगनी, गुलाबी और नारंगी तीन रंगों में कलर करवाया है। अदा 'द हॉलिडे' की शूटिंग के लिए मॉरीशस में हैं और उन्होंने अपने नए बोल्ड लुक को दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की।

उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "यह रहे.. बाल। मॉरीशस में मेरी पहली वेब सीरीज 'द हॉलिडे' के लिए बालों का नया रंग .. जब और कोई भी अभिनेत्री मेरे तीन रंगों में रंगे बालों से 'प्रेरित' हो, तो आपको मुझे कॉपीराइट शुल्क का भुगतान करना होगा या फिर मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।"

फिल्म '1920' की अभिनेत्री पहले भी बालों के साथ प्रयोग कर चुकी है। वह बालों पर बबलगम पिंक और इलेक्ट्रिक पर्पल हेयर शेड्स भी आजमा चुकी हैं। फिल्मों की बात करें तो अदा ने हाल ही में 'बाईपास रोड' की शूटिंग पूरी की है, जिसमें नील नितिन मुकेश भी हैं। 

Also Read:

जेनिफर विंगेट निभाने जा रही हैं आर्मी अफसर का किरदार, सामने आया लुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन