1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. नेटफ्लिक्स फिल्म 'हिलबिली एलिजी' से जुड़ीं एमी एडम्स

नेटफ्लिक्स फिल्म 'हिलबिली एलिजी' से जुड़ीं एमी एडम्स

 Published : Apr 05, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 04:08 pm IST

एमी 'वुमन इन द विंडो' के रूपांतरण में भी नजर आएंगी, जिसमें जूलियन मूर भी हैं और यह जो राइट निर्देशित है। 

 एमी एडम्स- India TV Hindi
 एमी एडम्स

लॉस एंजेलिस: अमेरिकी अभिनेत्री एमी एडम्स किताब 'हिलबिली एलिजी' के नेटफ्लिक्स के रूपांतरण में काम करने के लिए तैयार हैं। इसे रॉन हॉवर्ड निर्देशित करेंगे। फिल्म 'द शेप ऑफ वाटर' की पटकथा लेखिका वेनेसा टेलर ने नेटफ्लिक्स फिल्म 'हिलबिली एलिजी' की पटकथा तैयार की है। 

'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, जे.डी. वेंस के बेस्ट सेलिंग संस्मरण पर आधारित फिल्म अमेरिकी सपनों के आधुनिक खोज के बारे में है, जिसमें अप्लाचियन परिवार की तीन पीढ़ियों की कहानी है। एमी टीवी शो 'शार्प ऑब्जेक्ट्स' में नजर आ चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब के लिए नामांकित किया गया था। 

एमी 'वुमन इन द विंडो' के रूपांतरण में भी नजर आएंगी, जिसमें जूलियन मूर भी हैं और यह जो राइट निर्देशित है। 

Also Read:

Romeo Akbar Walter (RAW) Movie Review: सस्पेंस-थ्रिलर में चूकती है फिल्म, जॉन अब्राहम-जैकी श्रॉफ की एक्टिंग ने किया इम्प्रेस

दिल्ली की सड़को में कंगना रनौत खुद को 'गोलगप्पे' खाने ने नहीं रोक पाईं, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने दिया प्यारा सा गिफ्ट, देखें तस्वीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन