1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. प्रियंका चोपड़ा जोनस-रिचर्ड मैडेन रूसो ब्रदर्स और अमेजॉन की स्पाई सीरीज ’सिटाडेल’ में आएंगे नजर

प्रियंका चोपड़ा जोनस-रिचर्ड मैडेन रूसो ब्रदर्स और अमेजॉन की स्पाई सीरीज ’सिटाडेल’ में आएंगे नजर

 Published : Jan 15, 2020 08:15 am IST,  Updated : Jan 15, 2020 08:20 am IST

प्रियंका चोपड़ा अमेजॉन की स्पाई सीरीज ’सिटाडेल’ में नजर आएंगी। उनके साथ रिचर्ड मैडेन लीड रोल में हैं।

प्रियंका चोपड़ा जोनास...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन

 

Breaking: प्रियंका चोपड़ा जोनस और रिचर्ड मैडेन अमेजॉन के लिए एक थ्रिलर वेब सीरीज में काम करने जा रहे हैं। रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं। रिचर्ड मैडन और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही ग्लोबल स्टार हैं। यह एक मल्टी स्टारर सीरीज होगी और दोनों यूएस के मदरशिप एडिशन में नजर आएंगे।

इटैलियन सीरीज़ को Amazon Studios और Cattleya (Gomorrah), ITV स्टूडियोज़ के हिस्से के साथ सह-निर्मित किया जाएगा, और भारतीय श्रृंखला का विकास राज निदिमोरु और कृष्णा D.K. (द फैमिली मैन) और अमेजन स्टूडियो के साथ निर्मित है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है- नई सीरीज में सुपर टैलेंटेड रिचर्ड मैडेन और और अविश्वसनीय रूसो ब्रदर्स के साथ काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। तैयार हो जाओ! CITADEL एक बहुस्तरीय वैश्विक फ्रेंचाइजी होगी, जिसमें भारत, इटली और मैक्सिको के स्थानीय भाषा निर्माण शामिल हैं। यह वास्तव में वैश्विक सामग्री होगी। जल्द ही अमेजॉन पर उपलब्ध होगी।

पूर्व क्वांटिको स्टार चोपड़ा जोनास ने हाल ही में द स्काई पिंक में सह-निर्माण किया और फिल्म में अभिनय भी किया। प्रियंका राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द वाइट टाइगर में भी नजर आने वाली हैं, यहां भी वो प्रोड्यूसर हैं। रिचर्ड मैडेन को बॉडीगॉर्ड और गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर के रूप में जाना जाता है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन