1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ हॉट अंदाज में आईं नजर, ड्रेस के कारण हो गई बुरी तरह ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ हॉट अंदाज में आईं नजर, ड्रेस के कारण हो गई बुरी तरह ट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2020 11:59 am IST,  Updated : Jan 08, 2020 11:59 am IST

 77वें गोल्डन ग्लोबल अवार्ड्स का अमेरिका में एक इवेंट रखा गया। जिसमें प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। 

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTRGRAM

बॉलीवुड इंडस्ट्री से इंटरनेशनल स्टार तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-सलाथ लुक्स के कारण जानी जाती हैं। रविवार को कैलीफोर्निया में हुए 77वें गोल्डन ग्लोबल अवार्ड्स में प्रियंका ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया था। वहीं अब इसी इवेंट का एक खास प्रोग्राम अमेरिका के बेवेर्ले हिल्टन में रखा गया। जहां पर प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ एक दम हॉट लुक में नजर आईं। लेकिन उनका ये लुक कुछ लोगों को सोशल मीडिया में पंसद नहीं आया। जिसके कारण उन्होंने प्रियंका को काफी ट्रोल किया। 

प्रियंका चोपड़ा के लुक की अगर बात की जाए तो उन्होंने Kukhareva London कलेक्शन की ब्लैक कलर की Rhea मिडी ड्रेस पहनी। जिसमें टर्टल नेक के साथ कमर के नीचे ट्रांसपेरैंट के साथ ओवरसाइज फ्लावर लगा हुआ था। 

रकुल प्रीत के इस लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, ट्रेडिशनल लुक में दिखा मॉर्डन अवतार

इस लुक के साथ प्रियंका ने मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। जिसमें प्रियंका काफी डॉट नजर आईं। 

सोशल मीडिया में प्रियंका चोपड़ा का ये लुक काफी वायरल हो रहा है। इस लुक को फैंस पसंद कर रहे है तो काफी लोग नाखुश भी है। 

छपाक प्रमोशन: दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, रेड कलर की वूलन ड्रेस में दिखीं बेहद स्टनिंग

एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका ने क्या पहना हुआ है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि शादी के बाद प्रियंका का फैशन सेंस काफी खराब हो गया है। 

एक यूजर ने लिखा बेकार ड्रेस। वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये ड्रेस काफी डरावनी है। 

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म में नजर आने वाली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल