1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रकुल प्रीत के इस लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, ट्रेडिशनल लुक में दिखा मॉर्डन अवतार

रकुल प्रीत के इस लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, ट्रेडिशनल लुक में दिखा मॉर्डन अवतार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 08, 2020 11:07 am IST,  Updated : Jan 08, 2020 11:07 am IST

रकुल प्रीत सिंह अपने लुक और फिटनेस के कारण सुर्खियों में बनीं रहती हैं। देखें उनका लेटेस्ट लुक जो आपको बना देगा उनका फैन।

Rakul preet singh- India TV Hindi
Rakul preet singh Image Source : INSTRAGRAM

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने फिल्मों से लोगों के दिलों में राज़ करने वाली रकुल प्रीत सिंह अपने फिटनेस और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही हुए जी सिनेमा अवॉर्ड्स में रकुल ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। साल 2020 में रकुल का नया लुक काफी शानदार और हटकर है। एक्ट्रेस ने ट्रेडिशनल लुक को मॉर्डन लुक देने की कोशिश की है। 

रकुल प्रीत के लुक की बात करें तो उन्होंने Architha Narayanam के कलेक्शन का लाइट पिंक कलर का फ्रिल लहंगा पहना। जिसमें गोल्डन फ्रिट किया गया है और इसके साथ गोल्डन कलर का टसल ब्लाउज पहना।  इस लुक के साथ रकुल ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों की पार्टिंग करते हुए बन बनाया हुआ है।

छपाक प्रमोशन: दीपिका पादुकोण के लेटेस्ट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, रेड कलर की वूलन ड्रेस में दिखीं बेहद स्टनिंग

रकुल ने इस खूबसूरत लुक के साथ गोल्डन ज्वैलरी कैरी की। जिसमें उन्होंने चोकर के साथ माथा पट्टी और मांग बेदी लगाया हुआ था। इसके साथ ही हाथों में गोल्डन कंगन पहने हुए नजर आईं। 

रकुल इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने साल साल 2020 में कुछ नया ट्राई करने की कोशिश की है। जिसमें वह कामयाब भी हो गई हैं।  रकुल प्रीत को स्टाइल गीतिका चंदाने दी है। वहीं मेकअप चंक्रवर्ती कंडाली ने किया है। 

Golden Globes Awards 2020: रेड कारपेट में पति निक जोनस के साथ स्टनिंग अवतार में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

रकुल प्रीत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नेशनल अवॉर्ड विनर राजकुमार राव और हेमा मालिनी के साथ 'शिमला मिर्च' में नजर आ चुकी है। रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित ये फिल्म 3 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा रकुल सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी खासी कमाई की है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल