1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'रंगबाज़ फ़िरसे' के सेट पर कॉफी बनी जिमी और गुल की दोस्ती की वजह!

'रंगबाज़ फ़िरसे' के सेट पर कॉफी बनी जिमी और गुल की दोस्ती की वजह!

 Published : Nov 11, 2019 02:56 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 02:56 pm IST

'रंगबाज फिरसे' में साथ नजर आएंगे जिमी शेरगिल और गुल पनाग।

'रंगबाज़ फ़िरसे'- India TV Hindi
'रंगबाज़ फ़िरसे'

मुंबई: ज़ी5 के शो 'रंगबाज़' अपने मनोरंजक और दमदार कंटेंट की वजह से दर्शकों को खूब पसंद आया था। हाल ही में जिमी शेरगिल और गुल पनाग अभिनीत "रंगबाज़ फ़िरसे" की घोषणा की गयी है। शो की टीम हाल ही में भोपाल में शूटिंग कर रही थी और शूटिंग के दौरान जिमी और गुल दोनों को एहसास हुआ कि उन के बीच कॉफी लिए एक समान प्यार है। यही नहीं, जिमी शिरगिल को अपनी कॉफी से बेहद लगाव है, इतना कि वह सेट पर स्वयं खुद के लिए कॉफी बनाते है और जहां भी जाते हैं, अपनी विशेष कॉफ़ी अपने साथ ले जाना नहीं भूलते!

जब अभिनेता को पता चला कि उनकी सह-कलाकार गुल पनाग भी उन्ही की तरह एक कॉफी फैन है तो जिमी ने गुल से उनके हाथों से बनी कॉफी ट्राय करने पर ज़ोर दिया! जिम्मी द्वारा बनाई गई कॉफ़ी ने निश्चित रूप से गुल का दिल जीत लिया और अभनेत्री कॉफी की प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाई।

करीना कपूर के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से सामने आया आमिर खान का लुक

शूटिंग के दौरान, कॉफ़ी ने दोनों कलाकारों की दोस्ती को अधिक गहरा कर दिया है। यहां तक ​​कि जब दोनों के सीन एक साथ नहीं होते थे, उस वक़्त भी जिमी अपनी टीम के सदस्य के हाथों गुल के लिए एक कप कॉफी ज़रूर भिजवाते थे। गुल अक्सर मजाक में कहा करती है कि सेट पर जिमी उनके लिए 'बरिस्ता' थे।

"रंगबाज़ फ़िरसे" एक तेज़-तर्रार क्राइम थ्रिलर है जिसमें जाति वर्चस्व और एक गैंगस्टर की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता शामिल है। नौ-एपिसोड की यह श्रृंखला एक सपने की ऐसी असामान्य कहानी है जो गलत मोड़ ले लेता है।

Bala Box Office Collection Day 3: आयुष्मान खुराना की 'बाला' का वीकेंड कलेक्शन रहा जबरदस्त

इनपुट- एजेंसी

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन