1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'कहने को हमसफर है' के सीजन 3 के बाद एकता कपूर नई कास्ट के साथ लाएंगी चौथा सीजन

'कहने को हमसफर है' के सीजन 3 के बाद एकता कपूर नई कास्ट के साथ लाएंगी चौथा सीजन

 Published : Jun 04, 2020 03:32 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 03:32 pm IST

कहने को हमसफर हैं का चौथा सीजन बॉलीवुड स्टार की पत्नी के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित हो सकती है। इसमें एक नई कास्ट होगी।"

kehne ko humsafar hain- India TV Hindi
कहने को हमसफर हैं Image Source : INSTAGRAM/ALTBALAJI

एकता कपूर ने हमें अपने डिजिटल प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी और जी5 पर खलनायिका से लेकर पारिवारिक ड्रामों से लैस काल्पनिक सीरीज देने के साथ-साथ 'कहने को हमसफर हैं' जैसी एक मैच्योर प्रेम कहानी भी दी है। 

एकता ने कहा- ऑल्ट बालाजी और जी5 के इस शो के आगामी सीजन में शादी की जटिलता दिखाई जाएगी। एकता ने रिश्तों पर अपनी राय रखते हुए कहा कि अकसर दो लोगों के बीच पर्याप्त बातचीत के अभाव में रिश्ते टूटने लगते हैं।

ऑल्ट बालाजी और जी5 के शो 'कहने को हमसफर हैं' के दूसरे सीजन में दिखाया गया था कि कैसे गुरदीप कोहली के पति द्वारा शादी खत्म करने के बाद उनके किरदार को अपने से कम उम्र के एक लड़के से प्यार हो जाता है। इस ट्रैक के माध्यम से एकता कपूर एक उम्रदराज महिला और छोटे आदमी के बीच पनपते रोमांस की वर्जना को चुनौती देना चाहती थी।

एकता कहती है, "यदि 40 वर्ष की कोई महिला तलाकशुदा है, तो वह अपनी उम्र को नजरअंदाज करते हुए किसी भी पुरुष के साथ प्यार में पड़ सकती है। उसे समाज के बारे में सोचे बिना यह निर्णय लेने का अधिकार है। चौथा सीजन बॉलीवुड स्टार की पत्नी के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित हो सकती है। इसमें एक नई कास्ट होगी।"

इस रोमांचकर शो का तीसरा सीजन 6 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे कि ऑल्ट बालाजी और जी5 पर प्रसारित किया जाएगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन