1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. करणवीर बोहरा और मंदना करीमी की वेब सीरीज 'द कसीनो' का ट्रेलर हुआ रिलीज

करणवीर बोहरा और मंदना करीमी की वेब सीरीज 'द कसीनो' का ट्रेलर हुआ रिलीज

 Published : May 14, 2020 06:19 pm IST,  Updated : May 14, 2020 06:19 pm IST

करणवीर बोहरा और मंदना करीमी जैसे सितारों से सजी वेब सीरीज 'द कसीनो' 12 जून से जी5 पर उपलब्ध होगी।

 वेब सीरीज 'द कसीनो' का...- India TV Hindi
 वेब सीरीज 'द कसीनो' का ट्रेलर हुआ रिलीज Image Source : ZEE5 INSTAGRAM

मुंबई: आजकल वेब सीरीज का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है और लॉकडाउन की वजह से ये बिजनेस और भी ज्यादा फल फूल रहा है। टीवी सितारे हों या बॉलीवुड स्टार हर कोई वेब सीरीज में नजर आ रहा है। इसी क्रम में अब टीवी एक्टर करणवीर बोहरा और बिग बॉस फेम मंदना करीमी वेब सीरीज 'द कसीनो' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है।

सीरीज़ के ट्रेलर की शुरुआत ग्लैम कैसीनो के साथ होती है, जिसके बाद करणवीर बोहरा का बदला हुआ रूप देखने मिलता है। यह शो पूरी तरह से बदला और ड्रामे से भरपूर पैकेज है जहाँ राजा का मुकुट पहनने और कसीनो के असली मालिक बनने के लिए सब कुछ किया जा रहा है।

राजा के दिल पर राज करने वाली मंदना करीमी किसी भी तरह विजेता बनना चाहती हैं। उसके लिए हर रास्ता सही है और चाहे जो भी हो, उसकी नजर केवल जैकपॉट पर है।

सुधांशु पांडे जो काफी समय से इंडस्ट्री में हैं, वह पहली बार एक पिता का किरदार निभा रहे है और अभिनेता पहली बार सॉल्ट एंड पेपर लुक में नज़र आएंगे। दस-एपिसोड की ये वेब सीरीज ट्रेलर से दिलचस्प लग रही है, 'द कसीनो' हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित और हार्दिक गज्जर फिल्म्स द्वारा निर्मित है।यह सीरीज 12 जून को ज़ी5 पर प्रीमियर होगी।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन