मुंबई: बिग बॉस 9 से चर्चा में आईं मंदाना करीमी इन दिनों अपनी एक वीडियो को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। दरअसल पति से अलग होने के बाद मंदाना करीमी ने अपनी फिजिक पर बहुत काम किया और काफी वेट लूज किया है। अब वेट घटाने के बाद मंदाना अपना एक बिकिनी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो देखते ही सोशल मीडिया यूजर भड़क गए। उनका कहना है कि रमजान के पवित्र महीने पर इस तरह की तस्वीर उन्हें शेयर नहीं करनी चाहिए थी।
Related Stories
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मंदाना तुम्हें अल्ला का खौफ नहीं है... इस्लाम को नापाक ना करो। तो कोई लिखता है- कम से कम रमजान का ख्याल कर लेती। यूजर उन्हें जहन्नुम भेज रहे हैं तो कुछ उन्हें ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं लेकिन मंदाना को इन सबसे फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने इतने कमेंट्स के बाद भी तस्वीर डिलीट नहीं की। देखिए वीडियो-
बता दें, मंदाना करीमी अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनका अकाउंट उनकी हॉट तस्वीरों से भरा है। पहले भी कई बार मंदाना बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
कुछ वक्त पहले मॉडल और एक्ट्रेस मंदाना करीमी अपने पति से तलाक लेने की वजह से चर्चा में आई थीं। मंदाना ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और जबरन धर्म बदलने का आरोप लगाया था। साल 2017 में मंदाना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से लव मैरिज की थी। लेकिन कुछ ही महीनों बाद मंदाना ने पति और साथ ही ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा के साथ-साथ दहेज मांगने और धर्म बदलवाने का आरोप लगाया था। मंदाना का कहना था उनके पति जबरदस्ती उन्हें हिंदू धर्म अपनाने के लिए कहते थे। जबकि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से ही हुई थी। यहां तक कि मंदाना ने अपने पति पर यह भी आरोप लगाया था कि वो फिल्मी करियर छोड़ने पर भी मजबूर करते हैं।
Also Read:
सलमान खान और कटरीना कैफ शुरु किया भारत का प्रमोशन, वायरल हुई फोटोज